गीता मेहता ने पद्मश्री लेने से किया इंकार, लेकिन सरकार को किया शुक्रिया
गीता मेहता ने पद्मश्री लेने से किया इंकार, लेकिन सरकार को किया शुक्रिया
Share:

नई दिल्ली: लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री सम्मान के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह सम्मान लेने से इनकार भी कर दिया है। गीता का कहना है कि लोक सभा चुनाव नजदीक हैं और इसकी टाइमिंग पर सवाल खड़े हो सकते हैं। यह स्थिति मेरे और सरकार दोनों के लिए असहज बन सकती है।

आज बाजार में फिर नजर आयी सोना-चाँदी में बढ़त

गीता ने अपने बयान में कहा है कि, मुझे सम्मान देने के लिए मैं सरकार का धन्यवाद् करती हूं। इससे मुझे गर्व का अहसास हो रहा है, लेकिन इस वक्त मैं यह सम्मान नहीं ले सकती। उल्लेखनीय है कि सरकार ने देश के 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

आज खुलते ही शेयर बाजार में दिखी मजबूत बढ़त

आपको बता दें कि गीता मेहता ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक की बेटी और मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बेटी हैं। इस बीच ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने अपने प्रदेश के उन सभी लोगों को बधाई दी है, जिन्हें पद्म सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं इसी लेखिका के इंकार पर अब तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया दे सकती है।

खबरें और भी:-

महज 12वीं पास भी कर दें आवेदन, लोअर डिवीजन क्लर्क पर वैकेंसी

यहां निकली डायरेक्टर पद पर नौकरी, सैलरी हर माह 2 लाख रु से अधिक

NIT भर्ती : वेतन 25 हजारु रु, यह है योग्यता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -