गीता जयंती पर जानिये क्या है श्रीमद्भगवद्गीता की 11 खास बातें
गीता जयंती पर जानिये क्या है श्रीमद्भगवद्गीता की 11 खास बातें
Share:

आप सभी श्रीमद्भगवद्गीता के बारे में तो जानते होंगे श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान का अद्भुत भंडार है। गीता मानव मात्र को जीवन में प्रतिक्षण आने वाले छोटे-बड़े संग्रामों के सामने हिम्मत से खड़े रहने की शक्ति देती है। गीता कहती है कि जीवन रोने के लिए नहीं, भाग जाने के लिए नहीं है, हंसने और खेलने के लिए हैं। यह हमें संकटों से, हिम्मत से लड़ने की प्रेरणा देती है। हम हर काम में तुरंत नतीजा चाहते हैं लेकिन भगवान ने कहा है कि धैर्य के बिना अज्ञान, दुख, मोह, क्रोध, काम और लोभ से निवृत्ति नहीं मिलेगी।

आइए जानें इस दिव्य ग्रंथ के बारे में 11 विशेष बातें-

1. श्रीमद्भगवद्गीता एक दिव्य ग्रंथ है। गीता मरना सिखाती है, जीवन को तो धन्य बनाती ही है। यह हमें पलायन से पुरुषार्थ की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है।

2. गीता जयंती मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है।

3. श्रीमद्भगवद्‌गीता हिन्दुओं के पवित्रतम ग्रंथों में से एक है।

4. गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।

5. श्रीमद्भगवद्गीता की पृष्ठभूमि महाभारत का युद्ध है।

6. श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्याय हैं और महाभारत का युद्ध भी 18 दिन ही चला था।

7. अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था।

8. गीता में कर्तव्य को ही धर्म कहा है। भगवान कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी भी लाभ-हानि का विचार नहीं करना चाहिए।

9. भगवान ने अर्जुन को निमित्त बनाकर, गीता के ज्ञान द्वारा विश्व के मानव को पुरुषार्थ करने की प्रेरणा दी है।

10. गीता केवल धर्म ग्रंथ ही नहीं यह एक अनुपम जीवन ग्रंथ है। जीवन उत्थान के लिए इसका स्वाध्याय हर व्यक्ति को करना चाहिए।

11. गीता के 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है, जो हर इंसान के सामने कभी न कभी आती हैं।

वर्ष 2019 के आखिरी और नए वर्ष 2020 के शुरू होते ही लगेंगे ग्रहण, जानिये क्या रहेगा असर

जानिये 08 दिसंबर 2019 का राशिफल

जानिये 2020 में किस राशि पर होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -