दर्दभरे नगमों की मल्लिका थीं बॉलीवुड की ये मशहूर सिंगर, सुनिए 5 बेहतरीन गाने
दर्दभरे नगमों की मल्लिका थीं बॉलीवुड की ये मशहूर सिंगर, सुनिए 5 बेहतरीन गाने
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर गायिका गीता दत्त का आज जन्मदिन है। वो बॉलीवुड की अब तक महानतम फिल्मनिर्माता गुरु दत्त की पत्नी थीं। हालांकि उनका जीवन ट्रेजडी से भरा रहा। गुरु दत्त के वहीदा रहमान की तरफ झुकाव से वो हमेशा गमगीन रहीं। यहां तक कि वो गुरु दत्त के अंतिम के दिनों में घर छोड़कर भी चली गई थीं। मगर जब बात गीता दत्त की सिंगिंग की आती है तो उसमें यौवन की मस्ती से भरी हुई है, शहद से मीठी भी और दर्द से बोझिल भी।

वही अपने वक़्त के सभी बड़े संगीतकारों जैसे एस.डी. बर्मन, हेमंत कुमार तथा ओपी नय्यर के साथ उनकी भागेदारी जग-जाहिर है। उन्हें वास्तविक लोकप्रियता एस.डी. बर्मन के गीतों से हासिल हुई। वो लोगों की नजर में आईं अपने गीत 'मेरा सुंदर सपना बीत गया' से। मगर बर्मन ने उनसे अन्य प्रकार के गीत भी गवाए। दर्दभरे गीतों से कैबरे, इन गीतों की रेंज बर्मन का भरोसा एवं गीता दत्त का किसी भी स्तर को निभा जाने का हुनर दिखाती है। सुरों के सरताज ओ.पी. नय्यर ने गीता दत्त को उनके कुछ विशेष गीत दिए। उनके गीत ज्यादातर लोक संगीत और खुली आवाज से भरे थे। हेमंत कुमार जो स्वयं एक जबरदस्त गायक थे तथा उससे भी शानदार संगीतकार, गीता दत्त की आवाज में एक संतुलन लेकर आए। इन दोनों ने कई सुरीले बंगाली गीतों में भी साथ काम किया। गीता दत्त ने और भी कई बेहतरीन संगीतकारों जैसे चित्रगुप्त, बुलो सी रानी, हंसराज बहल, हुस्नलाल-भगतराम, मदन मोहन, अनिल बिस्वास, रोशन, अविनाश व्यास, एस. एन त्रिपाठी तथा वसंत देसाई के साथ भी काम किया। गीता दत्त ने कई कम जाने-माने संगीतकारों के साथ भी कुछ बेशकीमती नगमे दिए हैं।

सुनिए गीता दत्त के गाने:-

फिल्म 'जीत (1949): देवानंद एवं सुरैया मुख्य भूमिकाओं में थे। यह गीत गीता दत्त का गाया एवं श्याम बाबू का संगीतबद्ध किया गया था।

सिपहसालार (1956) में शम्मी कपूर एवं नादिरा मुख्य किरदारों में थे। इस मूवी में इकबाल कुरैशी का संगीत था तथा इसे गाया गीता दत्त ने था।

यह गजल गीता दत्त ने गाई तथा इसका संगीत शैलेश कुमार ने दिया था। फिल्म थी सवेरा (1958) जिसमें अशोक कुमार और मीना कुमारी थे।

वर्ष 1961 में रिलीज हुई मिस्टर इंडिया मूवी में गीता बाली थीं किन्तु गीता दत्त का गाया यह गीत बहुत छोटी आयु की हेलेन पर फिल्माया गया था। जाँ निसार अख्तर के बोल थे। 

एक खूबसूरत गजल गीता दत्त ने मूवी भूल ना जाना (1964) के लिए गाई थी। इसे संगीत दान सिंह ने दिया था।

 

गोविंदा को लेकर सोशल मीडिया पर फैली ‘फेक न्यूज’, अभिनेता ने दी चेतावनी

बेटे संग हिमाचल की खूबसूरत वादियों में घूमते नजर आए धर्मेंद्र, शेयर किया Video

राजकुमार-पत्रलेखा की पजामा पार्टी में मचा धमाल, नाइटी-चप्पल में पहुंची फराह खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -