जानिए यहाँ, क्या रखा गीता बसरा-हरभजन सिंह ने अपने बेटे का नाम?
जानिए यहाँ, क्या रखा गीता बसरा-हरभजन सिंह ने अपने बेटे का नाम?
Share:

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं गीता बसरा कुछ समय पहले ही दूसरी बार माँ बनी हैं। जी हाँ, उनके और क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर कुछ समय पहले ही नन्हा मेहमान आया है। जी दरअसल दोनों बेटे के पेरेंट बने हैं। आप सभी को बता दें कि गीता ने 10 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था और अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। हाल ही में उन्होंने अपने दोनों बच्चों की फोटो शेयर की है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल इस फोटो में उनकी बेटी, अपने भाई को गोद में लेकर बैठी हुई है और किस कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

आप देख सकते हैं गीता ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- ''हीर के वीर को इंट्रोड्यूस करते हुए। Jovan Veer Singh Plaha।'' जी दरअसल गीता इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं और उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी फेज भी खूब एंजॉय किया था। उन्होंने कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनके फोटोज भी वायरल हुए थे। आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही गीता ने अपने बेबी शावर की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की थी।

जी दरअसल उन्होंने वर्चुअली बेबी शावर को सेलिब्रेट किया था और बेबी शावर में वो ब्लू कलर के वनपीस में नजर आई थीं। वैसे गीता बसरा और हरभजन सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो दोनों ने 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। आज के समय में हरभजन संग गीता की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

जेल से छूटा दुष्कर्म करने वाला तोहिब, पीड़िता ने की आत्महत्या

30 रुपए लीटर सस्ता मिलेगा डीजल, भारतीय प्रोफेसर जॉन ने किया विश्व का पहला 'ऐसा' आविष्कार

इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन को फंसाने के लिए सीबीआई में दर्ज करवाया गया केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -