गायत्री परिवार के मुखिया डा. प्रणब पांडया को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

नई दिल्ली : हाल ही में राष्ट्रपति ने गायत्री परिवार के मुखिया डा. प्रणब पांडया को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। जिसकी जानकारी बुधवार को सरकार द्वारा सार्वजानिक की गयी है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा इन्हें मनोनीत करने का विचार पहले ही बना लिया गया था। 

हम आपको बता दे की इनके नाम की घोषणा सरकार 22 अप्रेल को सुब्रहमण्यम स्वामी,नवजोत सिंह सिद्धू सहित छह नामों के साथ ही करना चाहती थी। लेकिन इसके लिए पंड्या की अनुमति आवश्यक थी,लेकिन बीते दिन उनकी सहमती से उनके नाम की घोषणा की गयी।

पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के शिष्य और आध्यात्मिक क्षेत्र के पुरोधा पांड्या की दुनिया भर में वैज्ञानिक आध्यात्मिकता के लिए अपनी एक अलग ही पहचान है। तथा वे उनकी अगुवाई में दुनिया के करीब 80 देशों में गायत्री परिवार की शाखाएं हैं। साथ ही भारत में भी एक बड़ा जन समुदाय उनका अनुयायी है।  

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -