गौतम बुद्ध के विचार !!
गौतम बुद्ध के विचार !!
Share:

गौतम बुद्ध संशिप्त परिचय - 
गौतम बुद्ध का जन्म ईसा से 563 साल पहले राजा शुद्धोदन के घर हुआ| उनका नाम सिद्धार्थ रखा गया। जन्म के सात दिन बाद ही  उनकी मां का देहांत हो गया। सिद्धार्थ की मौसी गौतमी ने उनका लालन-पालन किया।सिद्धार्थ ने गुरु विश्वामित्र के पास वेद और राजकाज, युद्ध-विद्या शिक्षा ली साथ ही कुश्ती, घुड़दौड़, तीर-कमान, रथ हांकने में कोई उसकी बराबरी नहीं कर पाता|सिद्धार्थ बचपन से ही एकान्तप्रिय, मननशील एवं दयावान प्रवृत्ति के थे।कहते है उनके बचपन में नामकरण करते समय एक साधु ने पिता शुद्धोदन से कहा की या तो ये बच्चा बेहद बलशाली राजा होगा या फिर ये धर्म प्रवर्तक होगा  इस कारण उनके पिता बहुत चिन्तित रहते थे। उपाय स्वरूप सिद्धार्थ की 16वर्ष की आयु में सिद्धार्थ का विवाह करवा दिया गया ताकि वे गृहस्त बंधन में बांध जाये और सन्यासी न बने | पर सिद्धार्थ के जीवन में चार दृश्यों (वृद्ध, रोगी, मृतव्यक्ति एवं सन्यासी) ने उनके जीवन को वैराग्य के मार्ग की तरफ मोङ दिया। अतः एक रात पुत्र व अपनी पत्नी को सोता हुआ छोङकर गृह त्यागकर ज्ञान की खोज में निकल पङे।

आइये जानते है भगवान् बुद्ध के कुछ अनमोल वचन !!

1. भूतकाल में मत उलझो, भविष्य के सपनों में मत खो जाओ| वर्तमान पर ध्यान दो | यही खुश रहने का रास्ता है|

2. हजारों शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाता है|

3.आप चाहें जितनी भी किताबें पढ़ लें, कितने भी अच्छे शब्द सुन लें उनका कोई फायदा नहीं जब तक कि आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते|

4.संदेह या शक की आदत से भयानक कुछ भी नहीं| संदेह लोगों को अलग करता है और मित्रता तोड़ता है|

5.अगर आप वाकई में अपने आप से प्रेम करते है, तो आप कभी भी दूसरों को दुःख नहीं पहुंचा सकते|

6. त्तुम्हे अपने क्रोध के लिए सजा नहीं मिलती बल्कि तुम्हे अपने क्रोध से ही सजा मिलती है|

7. सभी गलत कार्य मन से ही उपजाते हैं | अगर मन परिवर्तित हो जाय तो क्या गलत कार्य रह सकता है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -