साल के अंतिम दिन गौतम अडानी को हुआ बड़ा नुकसान, एक झटके में इतनी घट गई दौलत

नई दिल्ली: साल के अंतिम दिन विश्व के शीर्ष 3 अरबपतियों की दौलत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, सबसे रईस अरबपति फ्रांस के बर्नाड अरनॉल्ट की दौलत में 2.42 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई है और उनकी नेटवर्थ 162 बिलियन डॉलर रह गई है। इसी प्रकार, Tesla के मालिक एलन मस्क की दौलत में 1.28 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। एलन मस्क का नेटवर्थ लुढ़क कर 137 बिलियन डॉलर पर आ गई है। 

बता दें कि, भारत के गौतम अडानी दुनिया के सबसे रईस लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। गौतम अडानी की दौलत 121 बिलियन डॉलर है और एक दिन पहले के मुकाबले इसमें 580 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की दौलत में 214 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुआ है और अब नेटवर्थ 87.1 बिलियन डॉलर हो गई है। बता दें कि अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी 8वें स्थान पर हैं।

वहीं, दुनिया के सबसे रईस इंसान, एलन मस्क को वर्ष 2022 में 133 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरे सबसे बड़े लूजर अमेजन के जेफ बेजोस रहे हैं। जेफ बेजोस की दौलत 85.4 बिलियन डॉलर घट गई है। सबसे बड़े गेनर के रूप में गौतम अडानी उभरे हैं। गौतम अडानी की दौलत में इस साल 44 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। 

'नए साल का जश्न मानना हराम है, खुराफात देख शरमा जाएगा शैतान..', राजा अकादमी के अध्यक्ष का Video

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा एक्शन, हिज्बुल आतंकी के घर पर चला बुलडोज़र

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 40 लाख कैश बरामद, 6 गिरफ्तार

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -