हफ्तेभर में ही 'अडानी' ने जेफ बेजोस से फिर छीन लिया ताज, बने विश्व के तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर
हफ्तेभर में ही 'अडानी' ने जेफ बेजोस से फिर छीन लिया ताज, बने विश्व के तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर
Share:

नई दिल्ली: विश्व के शीर्ष-10 धनकुबेरों (Top-10 Billionaires) में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) का जलवा कायम है। पिछले दिनों लिस्ट में एक पायदान नीचे आने के बाद अब एक बार फिर अडानी ने लंबी छलांग लगाई है और संपत्ति के मामले में Amazon के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़ते हुए विश्व के तीसरे सबसे रईस इंसान (World 3rd Richest) बन गए हैं। 

फोर्ब्स के रियल टाइम (Forbes Real Time) बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, अडानी समूह (Adani Group) के अध्यक्ष गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में आए उछाल का प्रभाव उनकी नेटवर्थ (Gautam Adani) पर पड़ा है। इसके साथ ही खबर लिखे जाने तक गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 148.8 अरब डॉलर हो गई थी। इतनी संपत्ति के साथ शीर्ष-10 अरबपतियों की सूची में अडानी एक बार फिर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

संपत्ति में आए इस उछाल के कारण गौतम अडानी ने पहले तीसरे नंबर पर मौजूद Amazon के चीफ जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है। फोर्ब्स के अनुसार, जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ (Jeff Bezos Networth) कम होकर 136.7 अरब डॉलर रह गई है। संपत्ति में आई इस गिरावट के चलते अब वे विश्व के चौथे सबसे रईस इंसान बन गए हैं। बता दें कि जिस तेजी से अडानी की संपत्ति में वृद्धि हो रही है, उसे देखकर बहुत दिनों से चर्चाएं थीं कि जल्द ही वे बेजोस को पीछे छोड़ सकते हैं। 

'30 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा भारत..' विदेशी धरती पर पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान

विश्व के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति नहीं रहे गौतम अडानी, इस दिग्गज ने पछाड़ा

एक छोटी सी गलती की वजह से छिन गई थी साइरस मिस्त्री के हाथों से TATA संस की कमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -