गौतम अडानी ने रचा इतिहास.., बने विश्व के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति, अब केवल एलन मास्क आगे
गौतम अडानी ने रचा इतिहास.., बने विश्व के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति, अब केवल एलन मास्क आगे
Share:

नई दिल्ली: गौतम अडानी ने इतिहास रच दिया है, वे विश्व के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं। अब, विश्व के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में एलन मस्क के बाद अब गौतम अडानी का ही नाम है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी वह तीसरे पायदान पर ही हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, आज दोपहर तक अडानी की संपत्ति में कुल 5.5 अरब डॉलर की वृद्धि हो चुकी थी। अब वह 155.7 अरब डॉलर के साथ विश्व के धनकुबेर नंबर 2 हो गए हैं। उनके ऊपर यानी पहले नंबर पर टेस्ला के CEO एलन मस्क हैं, जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी के बाद स्थान नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ मौजूद हैं। यदि रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी की बात करें, तो वो इस सूची में 92.6 अरब डॉलर के साथ आठवें पायदान पर हैं।

बता दें कि, अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से मिलता है, जिससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75 फीसद हिस्सेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का करीब 37 फीसद, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65 फीसद और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61 फीसद मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक तौर पर कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।

क्या आपका भी है SBI में अकाउंट? तो जरूर पढ़ ले ये खबर

भारत को तेल बेचने के मामले में रूस से आगे निकला सऊदी अरब, ईरान अब भी शीर्ष पर कायम

SEBI की चेयरपर्सन का बड़ा बयान, कहा- "नई पीढ़ी की टेक कंपनियों को IPO प्राइस..."

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -