विश्व के चौथे सबसे रईस इंसान बने गौतम अडानी, एक ही दिन में  6.3 अरब  डॉलर बढ़ी संपत्ति
विश्व के चौथे सबसे रईस इंसान बने गौतम अडानी, एक ही दिन में 6.3 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति
Share:

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) अब केवल भारत और एशिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति नहीं रहे, बल्कि वो अब विश्व के चौथे सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं. उनकी संपत्ति Microsoft के Bill Gates के बराबर हो गई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, Adani और Bill Gates दोनों की संपत्ति 125 अरब डॉलर हो गई है. अब ये दोनों विश्व के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में Mukesh Ambani, Warren Buffett, गूगल के को-फाउंडर्स Larry Page और  Sergey Brin से भी आगे निकल चुके हैं.

वहीं Forbes के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी विश्व के पांचवे सबसे अमीर इंसान हैं. इस सूची में वो Bill Gates से बस कुछ ही पीछे हैं. यहां उनकी कुल संपत्ति 129 अरब डॉलर बताई गई है. जबकि बिल गेट्स की संपत्ति 129.4  अरब डॉलर आंकी गई है. गौतम अडानी की संपत्ति में सिर्फ एक ही दिन में 6.3 अरब  डॉलर का इजाफा देखने को मिला है. अडानी की संपत्ति में सिर्फ 2022 में ही 48.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. वर्ष 2021 के अंत में गौतम अडानी की प्रॉपर्टी 76.7 अरब डॉलर थी. अडानी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतें लगातार बढ़ रहे हैं. बता दें कि पिछले कुछ दिनों उनकी दो कंपनी Adani Power और Adani Wilmar दोनों के शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है.

धनकुबेरों की सूची में अडानी से आगे बस Elon Musk, Jeff Bezos, Bernard Arnault और  Bill Gates का नाम शामिल है. मगर इन सभी की संपत्ति में लगातार गिरावट देखी जा रही है, यानी ये रेड जोन में हैं. जबकि Adani निरंतर बढ़ रहे हैं और ग्रीन जोन में बने हुए है. अगर गौतम अडानी इसी रफ़्तार से आगे बढ़ते हैं, तो वो बहुत जल्द दुनिया के तीसरे अमीर इंसान होंगे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी निवेशकों को भारत के विकास का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया

'अब कंपनी का भविष्य अन्धकार में...', एलन मस्क द्वारा Twitter खरीदने पर बोले CEO पराग अग्रवाल

अडानी ग्रुप ने 1530 करोड़ में खरीदी देश की सबसे बड़ी मरीन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी OSL, विश्व में बढ़ेगी भारत की ताकत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -