गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, इस पायदान पर बनाई जगह
गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, इस पायदान पर बनाई जगह
Share:

एक बार फिर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बन गए हैं। चीनी अरबपति झोंग शानशान को पछाड़कर यह सफलता उन्होंने फिर से हासिल कर ली है। एक दिन पहले ही अडानी से यह रुतबा छिना था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में  गौतम अडानी अब 61.8 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ 18वें एवं झोंग शानशान 61.6 अरब डॉलर के साथ 19वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी अभी भी 85.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। दुनिया के अमीरों की सूची में अंबानी 13वें स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अमेरिकी अरबपतियों का दबदबा बरकरार है। दूसरे नंबर पर 187 अरब डॉलर की कुल प्रॉपर्टी के साथ काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट एक मात्र गैर अमेरिकी हैं। अर्नाल्ट फ्रांस के हैं। टॉप-10 में शेष 9 अरबपति अमेरिका के हैं, जिनमें एलन मस्क 205 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ प्रथम स्थान पर हैं। तीसरे स्थान से लेकर 10वें तक अमेरिकियों का कब्जा है। 10वें स्थान पर काबिज मार्क जुकरबर्ग को छोड़कर इस टॉप-10 में सभी की संपत्ति 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। 

मार्क जुकरबर्ग भी 100 अरब डॉलर के बहुत नजदीक हैं। उनके पास अभी 98.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। जेफ बेजोस के पास 150 अरब डॉलर का नेटवर्थ है तथा वह तीसरे स्थान पर हैं। बिल गेट्स के समीप 128 अरब डॉलर की संपत्ति है तथा वे चौथे स्थान पर हैं। 5वें स्थान पर लैरी एलिशन के पास 120, छठे स्थान पर काबिज वॉरेन बफेट के समीप 117, सातवें पर स्टीव बाल्मर के समीप 116, आठवें पर लैरी पेज के समीप 115, सर्गी ब्रिन 9वें स्थान पर हैं तथा उनके पास 109 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। मार्क जुकरबर्ग के पास 98.8 अरब डॉलर की प्रॉपर्टी है तथा वह 10वें स्थान पर हैं।

अनुराग बनकर जैद अली ने हिन्दू लड़की को फंसाया, फिर डाला धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़िता ने खुद सुनाई आपबीती

गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर मणिपुर के कुकी समाज कर रहा प्रदर्शन, जानिए मामला

इंडेक्स अस्पताल में इंडेक्स संजीवनी योजना बनी मरीजों के लिए मददगार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -