गौहर खान उदयपुर में मना रहीं हैं हनीमून, सामने आईं तस्वीरें
गौहर खान उदयपुर में मना रहीं हैं हनीमून, सामने आईं तस्वीरें
Share:

टीवी शो बिग बॉस में नजर आ चुकीं और विनर भी रह चुकीं गौहर खान इन दिनों हनीमून मना रहीं हैं। वह इस समय अपने पति के साथ उदयपुर में है और कपल हनीमून मना रहा है। वैसे शादी के बाद वह पहली बार वेब सीरीज तांडव में नजर आई हैं और तांडव इन दिनों खूब चर्चाओं में है। वैसे फिलहाल गौहर खान ने खुद अपने हनीमून की कुछ रोमांटिक तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं जो चर्चाओं में है। आप देख सकते हैं इंस्टाग्राम पर गौहर खान ने उदयपुर के एक आलीशान होटल से अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वो 'दोस्ताना' फिल्म के गाने 'जाने क्यूं' पर बेहतरीन डांस करती दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

आप देख सकते हैं उनका इस दौरान विंटर लुक बड़ा आकर्षक दिख रहा है और वह प्यारी स्माइल के साथ अच्छी लग रहीं हैं। अपने इस बेहतरीन वीडियो को शेयर करते हुए गौहर खान ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं अपने पति के साथ ट्रिप पर हूं, ये मुझे बहुत खुशी देता है। जैद दरबार के साथ ये मेरी पहली छुट्टी हैं।' वहीं गौहर खान के अलावा उनके हसबैंड जैद दरबार ने भी अपने हनीमून वेकेशन की पिक्चर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

आप देख सकते हैं उन्होंने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फाइनली हमारा टाइम'। वैसे कपल के इन पोस्ट्स पर लोग तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग हैं जो दोनों को हमेशा साथ रहने की भी दुआएं दे रहे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि, गौहर खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ 25 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधी हैं। वैसे दोनों को उम्र के चलते ट्रोल भी किया गया था क्योंकि एक्ट्रेस अपने पति से 11 साल बड़ी हैं।

ज्यादा काम करने से बिगड़ी आलिया भट्ट की तबियत, करना पड़ा अस्पताल में एडमिट

अडानी ने विदेशी साझेदार को मुकेश अंबानी शैली के सौदे में बेची हिस्सेदारी

नयी तस्वीर को शेयर कर सना खान ने किया पति को धन्यवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -