भारतीय स्टार्स पर भड़कीं गौहर खान, कहा- 'भारतीय किसान की जिंदगी मायने नहीं रखती क्या?'
भारतीय स्टार्स पर भड़कीं गौहर खान, कहा- 'भारतीय किसान की जिंदगी मायने नहीं रखती क्या?'
Share:

इस समय किसान आंदोलन को लेकर सभी को बहस करते हुए देखा जा रहा है। आम इंसान हो या कोई बड़ा स्टार सभी को इस समय किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए, बहस करते हुए, अपनी राय रखते हुए देखा जा रहा है। इस लिस्ट में अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना तक का नाम शामिल है जिन्होंने ट्वीट किया है। वहीं उनके ट्वीट के जवाब में अक्षय कुमार, अजय देवगन, सचिन तेंदुलकर, और करण जौहर जैसे कई कलाकारों ने ट्वीट किए और किसान आंदोलन को लेकर उनकी बातों को दुष्प्रचार बताया।

अब सेलिब्रिटीज के ट्वीट को देखकर बिग बॉस में नजर आ चुकीं और शो की विनर रह चुकीं गौहर खान ने भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने स्टार्स पर तंज कसा है। अपने ट्वीट में वह लिखती हैं, '#ब्लैक लाइव्स मैटर, वो भारत का मुद्दा नहीं था, लेकिन हर भारतीय कलाकार ने उसके समर्थन में ट्वीट किया। क्योंकि जाहिर है कि सभी की जिंदगी मायने रखती है। लेकिन भारतीय किसान? उनकी जिंदगी मायने नहीं रखती क्या।।।" वैसे गौहर खान के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से हंगामा मचा दिया है। अब यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग हैं जो इसपर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि गौहर खान के अलावा नकुल मेहता, स्वरा भास्कर, वरुण ग्रोवर और इरफान पठान ने भी इस बात को लेकर ट्वीट किया।

क्या है #BlackLivesMatter - जी दरअसल यह मुद्दा अमेरिका से जुड़ा है। यह उस दौरान का है जब ह्यूस्टन के रहने वाले जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हुई थी। उनकी उम्र 46 वर्ष थी। मई महीने 2020 में एक श्वेत पुलिस अफसर द्वारा उनकी गर्दन दबाए जाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसी मामले को लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हुआ, इसी के साथ ही खूब आंदोलन व धरना प्रदर्शन भी किया गया। उस दौरान केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' हैशटैग के साथ ट्वीट किया गया इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल रहे।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -