जल्द आएगा नच बलिये 10, गौहर-ज़ैद करेंगे धमाका!
जल्द आएगा नच बलिये 10, गौहर-ज़ैद करेंगे धमाका!
Share:

साल 2021 टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा ही शानदार होने वाला है। जी दरसल इस साल नए-नए टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज आने वाले हैं। इसी क्रम में जल्द आने वाला है 'नच बलिए 10'। जी हाँ, इस शो का सीजन 10 जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। सामने आने वाली खबरों के अनुसार इस शो में मेकर्स ने कंटेस्टेंट के लिए दो न्यूली मैरिड कपल्स को अप्रोच कर लिया है। जी दरअसल इस बार शो में 'आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल' नजर आने वाले है। इसी के साथ टीवी की दूसरी शादीशुदा स्टार जोड़ी 'गौहर खान और उनके पति जैद दरबार' भी दिखाई देने वाले है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

आप तो जानते ही होंगे गौहर खान एक बेहतरीन डांसर हैं और उनके डांस को शो में देखकर सभी को ख़ुशी होने वाली है। वैसे गौहर के पति जैद के बारे में बात करें तो वह पेशे से कोरियोग्राफर हैं। गौहर और जैद बेहद खूबसूरत डांस और एक्ट करने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। आपने देखा ही होगा दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने शानदार डांस के वीडियो शेयर करते रहते हैं।

अब इस बीच जब यह कपल शो में आएगा तो धमाका ही हो जाएगा। वैसे इस शो के लिए कपल और शो के मेकर्स के बीच चर्चा हो रही है हालाँकि अब तक कुछ तय नहीं हुआ है। आपको हम यह भी बता दें कि 'नच बलिए' शो आखिरी बार दर्शकों को साल 2019 में देखने को मिला था। उस दौरान शो के विनर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बने थे। अब शो के फैंस को अगले सीजन के आने का इंतज़ार है।

चीन विवाद: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, बॉर्डर से वापस लौट रहे दोनों देशों के सैनिक

डाक विभाग में नौकरी पाने का एक और सुनहरा मौका, बढ़ी आवेदन दिनांक

मध्य दोपहर बाजार पल्स: सेंसेक्स 1500 अंक के पास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -