महाराष्ट्र के इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू और यहाँ रहेगा लॉकडाउन
महाराष्ट्र के इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू और यहाँ रहेगा लॉकडाउन
Share:

मुंबई: इस समय कोरोना संक्रमण का कहर दोबारा लौट रहा है। ऐसे में कोरोना की सबसे बुरी मार अगर कहीं पड़ रही है तो वह है महाराष्ट्र। यहाँ एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। दिन पर दिन यहां कोरोना केस बढ़ रहे हैं। आप जानते ही होंगे राज्य में हजारों की तादाद में नए केस आ रहे हैं। अब इन सभी के बीच सरकार को सख्त फैसला लेते हुए कुछ शहरों में लॉकडाउन के साथ दूसरी बंदिशें लगा दी है। जी दरअसल सीएम उद्धव ठाकरे ने अल्टीमेटम दिया है कि 'हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।' आपको बता दें कि आज से महाराष्ट्र में सभी सरकारी, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में यह भी कहा है कि, 'लोग मास्क नहीं पहनेंगे तो लॉकडाउन करना पड़ेगा।' आपको बता दें कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अगले 8 दिन बेहद अहम हैं। आने वाले 8 से 15 दिन में पता चलेगा कि 'क्या ये कोरोना की दूसरी लहर है।' महाराष्ट्र में हालात बेकाबू होते देख उद्धव सरकार ने सख्ती दिखाई है। कहा जा रहा है अब राज्य में आज से सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सभाओं पर रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा सरकारी बैठकों और प्रदर्शनों पर भी रोक लगा दी गई है। राजनीतिक दौरे भी रोक दिए गए हैं। इसी के साथ कहा गया है अमरावती और अचलपुर में 7 दिन तक लॉकडाउन रहेगा। वहीँ यवतमाल अकोला बुलढाना वाशिम में भी 1 मार्च तक कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह भी तय किया गया है कि यहाँ होने वाली शादियों में 25 लोग ही मौजूद रह पाएंगे। इसके अलावा दफ्तर में 15 फीसदी कर्मचारी आ सकते हैं और नासिक में रात का कफ्यू लगाया गया है। वहीँ पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे और रात का कफ्यू रहेगा।

महाराष्ट्र के इस शहर में लगी रात में आवाजाही पर रोक, 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज भी बंद

महाराष्ट्र: आज 7 बजे राज्य को संबोधित करेंगे CM ठाकरे, लगा सकते हैं लॉकडाउन!

केरल, महाराष्ट्र समेत भारत के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, क्या फिर जारी होंगे कड़े दिशा-निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -