Gate 2020: IIT के द्वारा उपलब्ध सिलेबस की जानकारी यहाँ, आवेदन में करें सुधार
Gate 2020: IIT के द्वारा उपलब्ध सिलेबस की जानकारी यहाँ, आवेदन में करें सुधार
Share:
style="text-align: justify;">आईआईटी दिल्ली द्वारा गेट 2020 आवेदन पत्र में सुधार शुरू हो गया है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, gate.iitd.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि संस्थान ने परीक्षा शहर, परीक्षा पत्र, उम्मीदवार का नाम, लिंग, श्रेणी, पिता का नाम, कॉलेज का नाम आदि बदलने के लिंक के साथ एक आधिकारिक सूचना भी जारी की है। आवेदन पत्र में सुधार GATE 2020 ऑनलाइन आवेदनों की अंतिम प्रक्रिया है। उसके बाद, IIT दिल्ली 03 जनवरी, 2020 को अस्थाई रूप से एडमिट कार्ड जारी करेगा।
 
यह परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। हालाँकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि IIT दिल्ली ने सभी विषयों के लिए GATE 2020 मॉक टेस्ट भी जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि गेट हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है। यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।
 
GATE 2020: सिलेबस लिंक-
 
 
पेपर सिलेबस  पेपर सिलेबस
 
 
 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -