GATE 2020 Answer Key: आंसर-की हुई जारी, कर सकते है आपत्ति दर्ज
GATE 2020 Answer Key: आंसर-की हुई जारी, कर सकते है आपत्ति दर्ज
Share:

GATE Answer Key 2020 released: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) की ऑफिशियल आंसर की जारी कर दी गई है। वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (Indian Institute of Technology - IIT Delhi) ने गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों के लिए प्रश्न पत्र व आंसर-की अपलोड कर दिए हैं। इसके अलावा जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित विषय की आंसर-की देख सकते हैं। इसके अलावा आंसर-की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आपको इस खबर में आगे भी दिया जा रहा है। गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दिया जा रहा है।

दर्ज करें आपत्ति
आंसर-की मंगलवार, 18 फरवरी 2020 को जारी की गई है। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका 19 फरवरी 2020 से मिलेगा। वहीं बुधवार, 19 फरवरी दोपहर 1 बजे से अभ्यर्थी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।  लेकिन आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति सवाल उन्हें इसका कारण बताना होगा। प्रति सवाल 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। यदि  आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जा सकता है ।

कब आएगा परिणाम
आईआईटी दिल्ली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गेट 2020 के परिणाम की घोषणा 20 मार्च तक कर दी जाएगी। हालाँकि अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड मई में उपलब्ध कराए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार गेट 2020 की परीक्षा में कुल 6,84,903 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ये परीक्षा 1 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक कुल चार तारीखों में आठ सत्रों में आयोजित की गई थी।  इसके अलावा पहली बार जम्मू-कश्मीर के छात्रों को श्रीनगर परीक्षा केंद्र के तौर पर चुनने का विकल्प दिया गया था। राज्य के कुल 5,102 छात्रों ने श्रीनगर को परीक्षा का केंद्र चुना था। जबकि 4,046 यहां परीक्षा में मौजूद हुए थे।

अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए अपनाये यह टिप्स

बिहार: 15.29 लाख विद्यार्थियों की मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू, शिक्षक हड़ताल पर

Up board 2020: एडमिट कार्ड के साथ यह दस्तावेज ना भूले, वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -