इन  6 ट्रिक्स से आसानी से उतर जाएंगे लहसुन के छिलके
इन 6 ट्रिक्स से आसानी से उतर जाएंगे लहसुन के छिलके
Share:

आज के समय में लगभग हर प्रकार के खाने में लहसुन (garlic) जरुरी होता है और लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे लहसुन ना सिर्फ खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसे सेहत के लिहाज से भी बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। जी हाँ और दाल हो या सब्जी हो या फिर चाइनीस डिश लहसुन का इस्तेमाल जरूर होता है। हालाँकि लहसुन को छीलना सभी को बड़ा काम लगता है और इसमें सभी को जोर भी आता है। कई बार इसे छीलने से उंगलियों में भी दर्द होने लगता है। हालाँकि आज हम आपको बताते हैं लहसुन छीलने के 6 आसान तरीके (garlic peeling tips)।

1. लहसुन को छीलने का सबसे आसान तरीका यह है कि लहसुन की कली को एक कपड़े में रखें और अब कपड़े को ढ़ककर उसे जोर से हाथ से मलिए। जी हाँ और आप चाहे तो बेलन से भी मल सकते हैं। इसके बाद आप देखेंगे अपने आप ही लहसुन का छिलका उतर जाता है और कचरा कपड़े में रह जाता है।

2. लहसुन छीलने के लिए उसे आप बीच से काट लीजिए। अब उसे प्लेट के ऊपर रखे और ऊपर से चाकू की मदद से ठोके। जी हाँ और फिर आप देखेंगे कि अपने आप ही लहसुन की कलियां छिलकों से अलग हो जाएंगी।

3. लहसुन को छीलने के लिए आप इसे हल्का सा तवा पर गर्म कर लें और इसके बाद छिलके आसानी से उतर जाते हैं।

4. अगर आप घर में माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं तो लहसुन को छीलने के लिए इसे 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। वहीं उसके बाद जब आप इसे बाहर निकालेंगे तो उसके छिलके आसानी से उतर जाएंगे।

5. लहसुन छीलने के लिए दो कटोरियों के बीच में लहसुन को रखें और उस कटोरी को जोर-जोर से हिलाएं। इससे आप देखेंगे कटोरी को खोलने के बाद इसके छिलके अपने आप ही उतरे मिल जाएंगे।

6. लहसुन को छीलने के लिए आप इसे आधे घंटे पहले गर्म पानी में भिगोकर रख दें। जी हाँ क्योंकि इससे इसके छिलके आसानी से उतर जाते हैं।

2 दिनों के अंदर आँखों के नीचे के काले घेरे कम कर देंगे ये घरेलू नुस्खे

ढीली स्किन को टाइट कर देगी ये चीज, झुर्रियां और दाग-धब्बे हों जाएंगे गायब

शहनाज गिल ने खुद खोले अपनी खूबसूरती के राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -