कई रोगों से बचा सकता है भुना हुआ लहसुन
कई रोगों से बचा सकता है भुना हुआ लहसुन
Share:

हम आपको बता दें लहसुन का मुख्य रूप से उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है, किन्तु लहसुन एक तरह से औषधि भी है, जो एक नहीं कई रोगों में काम आता है। वेद-पुराणों में लहसुन को अमृत तुल्य बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन को एक बहुत ही लाभकारी औषधि बताया गया है। 

सेहत के लाभकारी कोकोनट सूप, जानिए रेसिपी

यह है इसके फायदे 

जानकारी के अनुसार अगर रोजाना लहसुन की 2-4 कलियां खाएं तो इससे ह्रदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है। यह कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उन्हें भुना हुआ लहसुन जरूर खाना चाहिए। वही भुना हुआ लहसुन दिल के लिए बहुत ही काम की चीज है। भुन हुए लहसुन में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है।

चाय के साथ अंडे का सेवन हो सकता है घातक

हड्डियां भी होती है मजबूत 

इसी के साथ सर्दी-जुकाम में भुना हुआ रामबाण का काम करता है। यह बॉडी की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है। इसके अलावा यह एंटी एजिंग का काम भी करता है। भुना लहसुन खाने से हड्डियां मजबूत होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन खाने से यूरिन के माध्यम से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाएंगे। वजन कम करने भी यह काफी मददगार है। इसका सेवन करने से बॉडी का फैट तेजी से बर्न होता है जिससे कि वजन कम होने लगता है।

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है खजूर

शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करेंगे रसगुल्ले

आपकी हड्डियों से भी आती है इस तरह की आवाज, तो आपको भी हो सकती है यह बीमारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -