गांगुली का बयान- धोनी IPL अच्छा नहीं खेले
गांगुली का बयान- धोनी IPL अच्छा नहीं खेले
Share:

नई दिल्ली : कुछ दिन पहले ही ख़त्म हुए आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कड़ी आलोचना की गई थी. वही उसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी अब टी-20 फॉर्मेट के अच्छे खिलाड़ी नहीं रहे. आइपीएल में पुणे की टीम से खेल रहे धोनी के लिए गांगुली का हालांकि यह भी कहना था कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती.

गांगुली ने मीडिया को बताया था कि, मुझे पक्का यकीन नहीं है, कि धोनी अच्छे टी-20 खिलाड़ी हैं. हालांकि वह एकदिवसीय क्रिकेट के अब भी चैंपियन खिलाड़ी हैं. लेकिन टी-20 फॉर्मेट में 10 साल में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जमाया है. यह सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड नहीं कहा जा सकता. उसके बाद गांगुली ने कहा था कि, मैं चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए धोनी को चुनूंगा. लेकिन उसे रन बनाने होंगे.

वही धोनी के उस समय के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए गांगुली द्वारा कही गई सारी बातो को सच भी माना जा रहा था. धोनी ने उस समय आईपीएल के तीन मैच खेल थे. जिसमे उन्होंने नाबाद 12, फिर पांच और 11 रन ही बना पाए थे. वही उस दौरान धोनी के प्रदर्शन पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा था, धोनी को अपने लिए रन बनाने होंगे. एक पेशेवर के तौर पर उन्हें ऐसा करना ही होगा.

हालांकि धोनी ने आखिरी तक उन सभी आलोचनाओं को गलत साबित कर दिया था, जो उनके खिलाफ की जा रही थी. वही  पुणे के मालिक ने भी धोनी के खिलाफ कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था. जिससे बाद उन्हें धोनी के फैंस से लताड़ भी खानी पड़ी थी. 

IND vs BAN Live : बांग्लादेश के 2 विकेट गिरे,

INDvBAN Live : भारत ने टॉस जीता, बांग्लादेश करेगी पहले बैटिंग

ICC CT 2017 : फाइनल में भारत के साथ मुकाबला होने पर पाक कप्तान ने दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -