15 साल से फरार गैंगस्टर सुरेश पुजारी लाया गया भारत, फिलीपींस से हुआ था गिरफ्तार
15 साल से फरार गैंगस्टर सुरेश पुजारी लाया गया भारत, फिलीपींस से हुआ था गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: गैंग्स्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस से भारत लाया गया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। महाराष्ट्र के मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में वांटेड गैंग्स्टर सुरेश पुजारी को भारत लाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सुरेश मुंबई के पास मुंबई, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के कई मामलों में वांटेड था। फिलीपींस से डिपोर्ट किए जाने के बाद 14 दिसंबर की देर रात पुजारी को अरेस्ट कर लिया गया है।

खुफिया अधिकारियों और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (CBI) के अधिकारियों ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सेंट्रल एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम उसे हिरासत में लेने के लिए पहले से ही दिल्ली में मौजूद है।

बता दें कि मुंबई और ठाणे पुलिस ने रंगदारी के कई मामलों को लेकर 2017 और 2018 में सुरेश पुजारी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। केवल ठाणे में ही सुरेश के खिलाफ वसूली के 23 केस दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया है कि पुजारी 15 वर्षों से अधिक समय से फरार चल रहा था और उसे अक्टूबर में फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया था।

भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली के अंतर्राष्ट्रीयकरण की तत्काल आवश्यकता: अमिताभ कांत

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर CM शिवराज ने दी बधाई

बिकने जा रहा पेगासस, जानिए कौन है नया खरीददार!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -