कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव, मिली ये सजा
कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव, मिली ये सजा
Share:

रांची: झारखंड एवं मुंबई ATS के संयुक्त प्रयास से मुंबई से गिरफ्तार झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार को सख्त सुरक्षा के बीच रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अमन को बिरसा मुंडा जेल ले जाया गया। गौरतलब है कि मंगलवार को झारखंड ATS ने अमन को मुंबई से गिरफ्तार किया था। बुधवार देर रात उसे रांची लाया गया। 

आपको बता दें कि धनबाद सहित आसपास के लगभग 6 जिलों में पिछले लगभग 1 दशक से आतंक की कोशिश बने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, धमकी एवं अपहरण के 23 मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि ATS ने अमन को फेस डिटेक्शन तकनीक की सहायता से पकड़ा। वह मुंबई से सूरत भागने की तैयारी में था। गौरतलब है कि अदालत में पेश करने से पहले ATS ने अमन श्रीवास्तव से लंबी पूछताछ की। बुधवार को अफसर उसे लेकर एयर एशिया के विमान से रांची हवाईअड्डे पहुंची थी। तत्पश्चात, उसे सीधा ATS दफ्तर ले जाया गया। कहा जाता है कि पूछताछ के चलते गैंगस्टर अमन पिता की हत्या की बात दोहराता रहा। कहा जा रहा है कि कैसे उनके निर्दोष पिता का क़त्ल कर दिया गया तथा वह अपराध में आया।

गौरतलब है कि 2 जून 2015 को वर्चस्व की लड़ाई में अमन श्रीवास्तव के पिता सुनील श्रीवास्तव का क़त्ल कर दिया गया था। उस वक़्त अमन दिल्ली में वकालत की पढ़ाई करता था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अमन श्रीवास्तव के लिए रंगदारी वसूलने का काम लड़कियां भी करती थी। लगभग आधा दर्जन लड़कियां श्रीवास्तव गैंग के लिए रंगदारी वसूलती थी। धनबाद के अतिरिक्त रामगढ़, चतरा, लातेहार, लोहरदगा एवं हजारीबाग में कोयला कारोबारी एवं व्यवसायियों में अमन श्रीवास्तव का खौफ था। वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस को लंबे वक़्त से अमन श्रीवास्तव की तलाश थी। पता चला है कि अमन किसी भी एक ठिकाने पर एक रात से अधिक नहीं रुकता था। जिस भी फोन से रंगदारी मांगता उसे वहीं छोड़ देता। ऐसा इसलिए करता था जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन ना प्राप्त हो। 

अरवल में दुखद हादसा, स्कूल जा रही बच्चियों को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौत

रिश्तेदार को दिल दे बैठी पत्नी, अचानक पति को लग गई भनक और फिर...

AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दिनभर कोर्ट रूम में खड़े रहने की सजा, जानिए क्या है मामला !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -