लोडिंग मिनी ट्रक में 8 लोगो ने पति के सामने किया गैंगरेप
लोडिंग मिनी ट्रक में 8 लोगो ने पति के सामने किया गैंगरेप
Share:

जालौन। एक मिनी ट्रक में एक महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल इस महिला का पति भरी वारदात के समय उसके साथ था लेकिन आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। आरोपी 8 बताए जा रहे हैं। हालात ये थे कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले और पीड़िता रातभर यहां वहां अपने पति के साथ भटकती रही। दरअसल दंपति जयपुर से लौट रहे थे। ऐसे में दोनों औरेया से जालौन के लिए रात्रि 11 बजे रास्ते में इंतजार करते रहे।

मार्ग में कुछ देर बाद एक लोडिंग वाहन दिखाई दिया। पति पत्नी वाहन में सवार हो गए। वाहन में कुछ और लोग भी थे। जब वाहन कुछ आगे पहुंचा तो इन लोगों ने शराब दुकान पर वाहन रोक दिया। कुछ देर बाद वाहन को आगे ले जाया गया और फिर रोक दिया गया। ऐेसे में वाहन में सवार लोगों ने महिला के पति के हाथ पैर बांध दिए और महिला से बलात्कार करने लगे।

महिला चीखती रही। कुछ देर बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर महिला को बुरी हालत में ही छोड़कर फरार हो गए। महिला अपने पति के साथ जैसे तैसे थाने पहुंची। रात्रि भर वे रास्ते में भटकते रहे। आरोपियों ने उनका मोबाईल और अन्य सामान भी लूट लिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

निर्भया के दोषियों को होकर रहेगी फांसी, SC ने बरक़रार रखी सजा

किडनैप कर महिला के साथ किया गैंगरेप

प्यार का झांसा देकर किया गैंगरेप, फिर 70 हजार में बेचा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -