तीन लड़कियों को जंगल ले गए 4 लड़के, एक को पिलाई शराब और फिर...
तीन लड़कियों को जंगल ले गए 4 लड़के, एक को पिलाई शराब और फिर...
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से अपराध का चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मिली जानकारी के तहत यहाँ एक15 साल की नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है आरोपी लड़की को बीते शनिवार की शाम अपने साथ ले गया था। इस दौरान नाबालिग लड़की के साथ उसकी दो सहेलियां भी थीं। इस घटना के बाद से वो दोनों लापता हैं।बताया जा रहा है दोनों गायब लड़कियों के परिजनों ने उनके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है अब उन्होंने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है इस मामले को लेकर दो बीजेपी नेताओं की भी पुलिस तलाश कर रही है। जी दरअसल पीड़ित परिवार ने इन दोनों नेताओं पर एफआईर न दर्ज करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है उन्होंने फरार आरोपियों के खिलाफ ईनाम का भी ऐलान कर दिया है। जी दरअसल आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। इस घटना के बारे में जनाकरी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के पते पर छापे मारी की लेकिन सभी पहले ही फरार हो चुके थे। इस समय यह मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण के सामने भी पहुंच गया है और आयोग ने इस पर पीड़ितों को बाल कल्याण समिति के सामने 48 घंटे के अंदर पेश करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।

इस मामले के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा, ''समीर, आसिफ, हसनैन और बिट्टू चार लोगों की तलाश की जा रही है।' इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि ये सभी लोग गांजे के आदी है। बीते शनिवार को ये सभी लोग अपनी कार से तीन लड़कियों के साथ चोरल के जंगल में गए थे। यहाँ सभी ने एक लड़की को शराब पिलाई और फिर से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने यह शक जताया है कि पीड़ित और दुष्कर्म के आरोपी पहले से एक दूसरे को जानते थे।

गुजरात में चक्रवाती तूफ़ान से मची भारी तबाही तो सेना ने उठाया जिम्मा

यूपी के गाँवों में फैला कोरोना संक्रमण, इलाहाबाद हाई कोर्ट बोला- चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे

Battlegrounds Mobile India: आज से होगा PUBG का प्री-रजिस्ट्रेशन, इस बार काफी सख्त होंगे नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -