कब है गंगा दशहरा? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
कब है गंगा दशहरा? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
Share:

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा की खास अहमियत है। हम सभी जानते हैं गंगाजल सबसे पवित्र होता है। किसी भी तरह की पूजा, यज्ञ, हवन तथा शुद्धिकरण में गंगाजल का उपयोग किया जाता है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ महीने के शुकल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार गंगा दशमी 20 जून को पड़ रही है। इस विशेष दिन गंगा स्नान करने के पश्चात् दान-पुण्य करने से खास फलों की प्राप्ति होती है। कोरोना महामारी के कारण गंगा दशहरा के दिन आप पवित्र नदी में स्नान करने की जगह नहाने के पानी में कुछ बूंदे गंगाजल की मिलाएं। आइए जानते हैं गंगा दशहरा से संबंधित कुछ जरुरी बातें...

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त:-
दशमी तिथि का शुभारंभ- 19 जून 2021 को शाम 06 बजकर 50 मिनट पर
दशमी तिथि समापन- 20 जून 2021 को शाम 04 बजकर 25 मिनट पर रहेगा।

पूजा विधि:-
गंगा दशहरा के दिन प्रातः उठकर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं तथा स्नान करें।
तत्पश्चात, भगवान सूर्य को अर्घ्य दें तथा माता गंगा के मंत्रों का जाप करें।
माता गंगा की आराधना करने के पश्चात् निर्धनों, ब्रह्माणों तथा जरूरतमंदों को दान पुण्य करना चाहिए।

गंगा दशहरा की महत्वता:-
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा की खास अहमियत है। इस दिन को गंगा जयंती के तौर पर मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई थीं। इसके पश्चात् से मां गंगा की पूजा करने की प्रथा आरम्भ हुई। इस विशेष दिन पवित्र नदी में स्नान तथा दान- पुण्य करने से महायज्ञों का फल प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त इस दिन सत्तू, मटका तथा हाथ का पंखा दान करने से खास फलों की प्राप्ति होती है।

बहुत ही अच्छा होगा आज इन राशि के जातकों का दिन, यहाँ जानें आज का राशिफल

इस राशि के लोग होते है एक नंबर के आलसी, नहीं करते आगे बढ़ने के लिए जरा सी भी मेहनत

कब है अपरा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -