फिर निर्भया कांड, चलती बस में रेप कर पीड़िता को बाहर फैंका
फिर निर्भया कांड, चलती बस में रेप कर पीड़िता को बाहर फैंका
Share:

​बेंगलुरू : बेंगलुरू में निर्भया कांड जैसी घटना होने के बाद देशभर में हलचल मच गई है। घटना ने देश को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। खबर के अनुसार बेंगलुरू में एक चलती बस में लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई है। बलात्कार का आरोप बस चालक और क्लीनर पर लगा है। पीडि़ता को अस्पताल पहुंचाया गया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाकर उसे उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल पीडि़ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि अभी इस मामले में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बलात्कारियों ने पीडि़ता को बलात्कार करने के बाद चलती बस से फैंक दिया। जब आसपास मौजूद लोगों की नज़र पीडि़ता पर गई तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक और कंडेक्टर को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा बस को भी जब्त कर लिया गया। घायल लड़की को उपचार दिया जा रहा है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि पीडि़ता से दोनों ने ही बारी-बारी से बलात्कार किया। बलात्कार के बाद लड़की को बस से फैंक दिया गया।

चलती बस में बलात्कार की वारदात के बाद हड़कंप मच गया। लोग भी आक्रोशित हो उठे लेकिन पुलिस समय पर पहुंच गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अभी इस बात की जांच की जा रही है कि बस का मालिक कौन है और वाहन चालकों ने पीडि़ता को कहां से बैठाया था। बस में कोई अन्य सवारी थी या नहीं। बस में कितने लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर वर्ष 2012 को दिल्ली के बसंत विहार क्षेत्र में निर्भया के साथ पांच आरोपियों ने बलात्कार किया था और उसे चलती बस से फैंक दिया गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -