कांवड़ लेकर जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
कांवड़ लेकर जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भगवान शिव के दर्शन के लिए काँवड़ लेकर गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपितों को धर-दबोचने के लिए पुलिस ने 2 टीमों का गठन किया है। आरोप है कि महिला अपने पति के साथ गई थी, किन्तु उसका पड़ोसी अकरम उसे फुसला कर आगरा ले गया और अपने साथी संदीप के साथ मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

थाना हरदुआगंज क्षेत्र में हुई इस वारदात के बारे में यूपी पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपित के बीच पहले से जान पहचान था। अलीगढ़ के SSP मुनिराज ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी कि दंपत्ति काँवड़ लेकर जा रहे थे, उसमें पति आगे निकल गया और महिला पीछे रह गई। आरोपित पीछे से बाइक से आए और प्रलोभन दिया कि वो महिला को आगे छोड़ देंगे।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद महिला बाइक पर उनके साथ बैठ गई। इसके बाद वो महिला को कहीं और ले गए। इसके बाद महिला ने थाने में आकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। महिला को मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भेज दिया गया है। SSP ने कहा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर के उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स चुराने के आरोप में मोहम्मद रोमिन गिरफ्तार, CCTV फुटेज वायरल

30 कुत्तों के साथ दुष्कर्म करने वाला अहमद शाह बोला- अगर जानवरों को कोई आपत्ति नहीं है तो...

जिस पत्नी के साथ लिए थे सात फेरे उसी को चंद रुपयों के लिए उतारा मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -