कब्र में भी सुरक्षित नहीं लडकियां, शव निकालकर 17 लोगों ने किया बलात्कार
कब्र में भी सुरक्षित नहीं लडकियां, शव निकालकर 17 लोगों ने किया बलात्कार
Share:

आए दिन आने वाले अपराध के मामले कभी-कभी तो इतना हैरान कर देते हैं कि व्यक्ति के होश ही उड़ जाते हैं। हाल ही में जो घटना सामने आयी है यह भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की है। जी दरअसल यहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक किशोरी की लाश को कब्र से खोदकर बाहर निकाला और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। केवल इतना ही नहीं बल्कि किशोरी की लाश के साथ दुष्कर्म करने वाले एक दो लोग नहीं थे बल्कि 17 लोग थे। अब इस खबर के सामने आने के बाद यह कहा जा रहा है कि इस मुल्क में दरिंदों की कमी नहीं है। यह मामला पाकिस्तान के गुजरात के एक गांव का है। यह घटना 5 मई को चक कमला गांव में हुई है।

वहीं इसको लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएलएन) के उप महासचिव अताउल्लाह तरार ने 6 मई को ट्विटर पर जानकारी दी। जी दरअसल उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, 'घटना से जुड़े 17 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही है।' वहीं सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग किशोरी की मौत चार मई बुधवार को हुई थी और इसके बाद शाम करीब छह बजे परिजनों ने उसे धार्मिक परंपरा के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया और घर लौट आए। यह सब होने के बाद मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार, उसे दफनाने के अगले दिन सुबह कब्रिस्तान पर गए।

वहीं उस समय मृतका के परिजनों ने कब्र को खोदा तो शव को गायब पाया और इसके बाद खोजबीन के दौरान वहीं कुछ दूरी पर उन्हें शव पड़ा मिला। परिजनों का कहना है, शव पर दुष्कर्म के निशान पाए गए। वहीं इसके बाद मृतक किशोरी के चाचा ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई और FIR दर्ज करने के बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब तक यह साफ नहीं हो सकता है कि इसमें कितने पुरुष शामिल थे।

कॉलेज की लड़कियों के साथ गंदी हरकत करता था प्रिंसिपल, चोरी-छिपे ले जाता था सरकारी क्वार्टर और फिर।।।

इवेंट में गाना गाने गई मशहूर महिला सिंगर के साथ हुआ गैंगरेप

घरेलू विवाद सुलझाने के लिए बहु को छोड़कर आ गये तांत्रिक के पास, 79 दिनों तक हुआ रेप और फिर।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -