मंगलमूर्ति गणेश का करे श्रृंगार होगी, मनोकामनाए पूर्ण
मंगलमूर्ति गणेश का करे श्रृंगार होगी, मनोकामनाए पूर्ण
Share:

विघ्नहर्ता कहे जाने वाले श्री गणेश को हमारे धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने पर सबसे पहले याद किया जाता है इनकी सच्चे मन से पूजा करने पर हमेशा ही शुभ फल प्राप्त होता है. पर क्या आप जानते है गणेश जी को प्रसन्न करने का एक और तरीका. आइये हम आपको बताते है यदि उनकी प्रतिमा का श्रृंगार खास चीजों से किया जाए तो हम पर उनकी कृपा की बरसात होने लगती है।

1. गौ गोबर से लिपी जगह पवित्र हो होती है। अपने घर के अशुभ प्रभाव को कम करने व धन वृद्धि के लिए गाय के गोबर से बनी या लिपी हुई जगह पर गणेश प्रतिमा रखनी चाहिए।

2. वास्तु दोष खत्म करने के लिए घर में क्रिस्टल की बनी गणेश प्रतिमा रखें। यदि साथ में लक्ष्मी जी की प्रतिमा भी रखी जाए तो धन में वृद्धि होती है।

3. सुख-समृद्धि के लिए गणेश जी की आम के पत्तों से बनी या सजाई गई प्रतिमा घर के मुख्य द्वार में लगानी शुभ होती है।

4. व्यापार उन्नति के लिए रविवार को गणेश जी की सफेद प्रतिमा घर लाएं। प्रतिदिन उस प्रतिमा की सफेद फूलों से पूजा करनी चाहिए।

5. हल्दी से बनी गणेश प्रतिमा घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये प्रतिमा घर के मंदिर में रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

6. नीम की लकड़ी से बनी या इसके पत्तों से सजाई गई गणेश प्रतिमा मंदिर में रखने से पारिवारिक संबंधों में प्यार अौर विश्वास बढ़ता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -