गणेश चतुर्थी पर घर लाएं इन 5 चीजों में से कोई एक, चमक उठेगी किस्मत
गणेश चतुर्थी पर घर लाएं इन 5 चीजों में से कोई एक, चमक उठेगी किस्मत
Share:

10 सितंबर 2021 शुक्रवार को गणेश उत्सव का पर्व आरंभ हो रहा है और यह पर्व 10 दिन तक चलने वाला है। आप सभी को बता दें कि भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत से उपाय किये जाते हैं। जी दरअसल वास्तुशास्त्र में कुछ वस्तुओं का खास संबंध भगवान गणेश से होता है। ऐसे में अगर आज यानी 10 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन इन 5 में से एक भी वस्तु घर लाई जाए तो भगवान गणेश के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और घर-परिवार पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह वस्तुएं।

* कहा जाता है धन संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए नृत्य करती गणेश प्रतिमा घर में रखना चाहिए क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। इसे आप ऐसे रखे कि इसकी दृष्टि मुख्य द्वार पर रहे।

* घर में गणेश चतुर्थी के दिन बांसुरी लाए क्योंकि इसे घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।

* गणेश चतुर्थी के दिन घर में एकाक्षी नारियल रखे और इसकी नियमित पूजा होती है। इसे रखने से घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं आएंगी और कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

* गणेश चतुर्थी के दिन शंख लाएं क्योंकि इसमें वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है।

* गणेश चतुर्थी के दिन भगवान कुबेर को घर लाए क्योंकि वह उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, और उत्तर दिशा में इनकी मूर्ति रखने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।

* गणेश चतुर्थी के दिन घी मिश्रित सिंदूर से श्री गणेश स्वरूप स्वास्तिक दीवार पर बनाने से वास्तुदोष का प्रभाव कम होने लगता है।

* गणेश चतुर्थी के दिन दुर्वा को घी में डुबाएं और ये मंत्र बोल कर आहुति डालें। ” ॐ गं गणपतये स्वाहा “। इससे लाभ होगा।

वायरल वीडियो: जब पानी में चलने लगी मूर्ति, देखने वालों के उड़े होश

लाल चींटी की चटनी से भागेगा कोरोना! जानिए क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

जन्मदिन विशेष: एक गेंद पर 11 रन बटोर चुके हैं मनीष पांडे, इस टीम के खिलाफ किया था कारनामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -