इंदौर: सबसे धनी हैं खजराना गणेश, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास
इंदौर: सबसे धनी हैं खजराना गणेश, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश को उसकी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहाँ आपको कई मंदिर मिलेंगे जो बहुत अहम है। इन्ही में शामिल है इंदौर का खजराना मंदिर। यह एक प्रसिद्ध मंदिर है जो भगवान गणेश को समर्पित है। खजराना का गणेश मंदिर अपने चमत्कारों के लिए भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कहा जाता है यहाँ जो भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है वह जरूर पूरी होती है। वहीँ मन्नत पूरी होने के बाद भक्त जन भगवान गणेश की प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक भी बनाते हैं और गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग लगाते हैं।


कहा जाता है खरजाना के एक स्थानीय पंडित मंगल भट्ट को सपने में भगवान गणेश ने दर्शन देकर उन्हें मंदिर निर्माण के लिए कहा था। उस दौरान होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई का राज था। ऐसे में उस समय पंडित ने अपने स्वप्न की बात रानी अहिल्या बाई को बताई और उसके बाद रानी अहिल्या बाई होलकर ने इस सपने की बात को बेहद गंभीरता से लिया और स्वप्न के अनुसार उस जगह खुदाई करवाई। वहीं खुदाई करवाने पर ठीक वैसी ही भगवान गणेश की मूर्ति प्राप्त हुई जैसा पंडित ने बताया था। यह सब होने के बाद यहां मंदिर का निर्माण करवाया गया और अब आज भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए खजराना गणेश मंदिर प्रसिद्ध है।

किसने करवाया मंदिर का निर्माण-: इंदौर का खजराना स्थित गणेश मंदिर का निर्माण 1735 में होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई ने करवाया था। 

परिसर में हैं 33 मंदिर-: खजराना गणेश मंदिर परिसर में 33 छोटे-बड़े मंदिर बने हुए हैं। जी हाँ, आपको यहां भगवान राम, शिव, मां दुर्गा, साईं बाबा, हनुमान जी सहित अनेक देवी-देवताओं के मंदिर मिलेंगे।

सबसे धनी हैं खजराना गणेश-: आपको बता दें कि देश के सबसे धनी गणेश मंदिरों में खजराना गणेश मंदिर का नाम भी सबसे पहले आता है। जी दरअसल यहां भक्तों की ओर से चढ़ाए हुए चढ़ावे के कारण मंदिर की कुल चल और अचल संपत्ति बेहिसाब है।

नि:शुल्क मिलता है भोजन-:  गणेश मंदिर में भक्तों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था की गई है। 

गणपति बप्पा को दूर्वा चढ़ाते समय रखे इन जरुरी नियमों का ध्यान

हिना खान की तस्वीरें देख कंफ्यूज हुए फैंस, पूछने लगे ये सवाल

यूपी सरकार ने जौहार यूनिवर्सिटी की जमीन से आजम खान का जौहार ट्रस्ट लिया वापस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -