कब है गणेश चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और मंत्र
कब है गणेश चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और मंत्र
Share:

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है।  जी हाँ और इस पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। आपको बता दें कि इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत भी होती है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग घरों में गणपति की प्रतिमा की स्थापना करते हैं और 10 दिन के लिए घर में गणपति को विराजमान करते हैं। वहीं उसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति को विदाई देकर उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और जीवन आनंदमय हो जाता है। अब हम आपको बताते हैं गणेश चतुर्थी डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, सामग्री की लिस्ट और मंत्र।

गणेश चतुर्थी डेट- 31 अगस्त, 2022

मुहूर्त- 
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 30, 2022 को 03:33 पी एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - अगस्त 31, 2022 को 03:22 पी एम बजे

 

पूजा विधि- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। उसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। अब गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करें और गंगा जल से अभिषेक करें। संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें। अब आप भगवान गणेश को पुष्प अर्पित करें। इसके बाद उनको दूर्वा घास भी अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। जी हाँ और भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं। अब भगवान गणेश का ध्यान करें। इसके बाद उनको भोग भी लगाएं। आप गणेश जी को मोदक या लड्डूओं का भोग भी लगा सकते हैं। इसके बाद गणेश जी की आरती जरूर करें। 


पूजा सामग्री लिस्ट-
भगवान गणेश की प्रतिमा
लाल कपड़ा
दूर्वा
जनेऊ
कलश
नारियल
पंचामृत
पंचमेवा
गंगाजल
रोली
मौली लाल

पूजा के समय  ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें।

आखिर क्यों भैंसे को माना जाता है प्रेत?, जानिए कुश धारण का कारण

रात को शिव मंदिर में करें यह काम अगली सुबह होगा बड़ा चमत्कार

4 नहीं 5 थे ब्रह्म देव के सिर, इस वजह से काट दिया था शिव जी ने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -