आज बन रहा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन लोगों पर बरसेगी गणेश जी की असीम कृपा
आज बन रहा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन लोगों पर बरसेगी गणेश जी की असीम कृपा
Share:

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है, घर-घर में आज प्रभु श्री गणेश जी विराजेंगे। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को आरम्भ होने वाला गणेश चतुर्थी का ये महापर्व इस बार कई शुभ संयोग के साथ लेकर आ रहा है। इन शुभ संयोग में गणपति बाप्पा का पूजन करना सभी श्रद्धालुओं के लिए बहुत मंगलकारी होगा।

6 ग्रहों का शुभ संयोग:-
गणेश चतुर्थी पर इस बार 6 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, जो कारोबारियों के लिए बहुत फलदायी होगा। चतुर्थी पर इस बार छह ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे, जिसमें बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृषभ राशि में, शनि मकर राशि में, केतु वृश्चिक राशि और शनि मकर राशि में विद्यमान होंगे। ग्रहों की ये स्थिति व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए शुभ है। कारोबारी श्रेणी के लाभ में वृद्धि होगी तथा शेयर बाजार में भी फायदा होगा। 

बन रहा रवियोग:- 
वहीं गणेश चतुर्थी पर इस बार रवियोग में पूजन होगा। लंबे वक़्त के पश्चात् इस बार चतुर्थी पर चित्रा-स्वाति नक्षत्र के साथ रवि योग का संयोग बन रहा है। चित्रा नक्षत्र शाम 4।59 बजे तक रहेगा तथा इसके पश्चात् स्वाति नक्षत्र लगेगा। वहीं 9 सितंबर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से अगले दिन 10 सितंबर 12 बजकर 57 मिनट तक रवियोग रहेगा, जो कि उन्नति को दिखा रहा है। इस शुभ योग में कोई भी नया काम तथा गणेश पूजा मंगलकारी होगी। 

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त:-
इस दिन पूजा का शुभ मुहुर्त मध्याह्न काल में है। वैसे तो तिथि का आरम्भ पूर्वाह्न 11:03 बजे से अपराह्न 1:33 बजे तक है, मतलब पूजा का मुहूर्त दो घंटे 30 मिनट तक माना गया है। हालांकि इसका शुभ मुहूर्त अपराह्न 12:18 बजे से चतुर्थी तिथि की समाप्ति रात 9:57 बजे तक है।

गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें

दुकान या ऑफिस में बिलकुल न लगाएं देवी-देवताओं की ऐसी तस्वीरें, होगा भारी नुकसान

इस दिशा में भूलकर भी ना बैठाए प्रभु श्री गणेश की प्रतिमा, रखे इन बातों का ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -