गुरमीत चौधरी से लेकर रित्विक धनजानी तक इन स्टार्स ने घर पर ही बनाई गणपति बप्पा की प्रतिमा
गुरमीत चौधरी से लेकर रित्विक धनजानी तक इन स्टार्स ने घर पर ही बनाई गणपति बप्पा की प्रतिमा
Share:

10 सितंबर यानी आज गणेश चतुर्थी का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में तो इसे एक अलग ही उत्साह तथा जोश के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। जहां कई टेलीविज़न सितारें इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा को अपने घर लेकर आए तो वहीं कई स्टार्स ने स्वयं अपने हाथों से ईको-फ्रेंडली गणपति बप्पा बनाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rithvik (Abhay Aangre) (@rithvik_d)

टीवी के मशहूर अभिनेता रित्विक धनजानी ने घर पर ही मिट्टी से गणेश जी बनाए। इसका उन्होंने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें उन्होंने बप्पा की प्रतिमा बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका भी बताया। घर पर ही मिट्टी से गणेश जी बनाने में रित्विक को 5 दिन का समय लगा। वही अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी इस वर्ष घर पर स्वयं ही अपने गणपति बप्पा बनाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साझा की, जिसमें वह क्ले की सहायता से बप्पा की प्रतिमा बनाते नजर आ रहे हैं।

वही करणवीर बोहरा ने रित्विक धनजानी से प्रेरित होकर मिट्टी से गणपति बप्पा बनाए। उन्होंने अपने बप्पा का वीडियो साझा कर सबको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं तथा मिट्टी देने के लिए रित्विक का आभार भी व्यक्त किया। इसके साथ ही इशिता दत्ता पेटिंग तो बहुत अच्छे से कर लेती हैं, मगर यह पहली बार था जब उन्होंने क्ले से घर पर ही ईको-फ्रेंडली गणेश जी बनाए।

जैस्मिन भसीन ने उठाया भारती सिंह के राज से पर्दा, वीडियो हुआ वायरल

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ग्लूकोज पर हैं शहनाज गिल?

अरविंद केजरीवाल ने की 'भव्य' गणेश पूजन का किया एलान, शाम 7 बजे से होगा सीधा प्रसारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -