100 साल पूरे कर चुका है गणेश जी का यह मंडल
100 साल पूरे कर चुका है गणेश जी का यह मंडल
Share:

गणेशोत्सवों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूरे देश में इस त्यौहार को बड़ी धूम — धाम से मनाया जाता है। लेकिन देश की कैपिटल कही जाने वाली मुंबई में इस त्यौहार को अत्यधिक उत्साह से मनाता जाता है। इस साल मुंबई में गणेश मंडलों में एक ऐसा मंडल है जो अपने 100 साल पूरे कर रहा है। उस मंडल का नाम है 'इंद्रवन सोसायटी'। इस गणेशोत्सव की नींव लोकमान्य तिलक ने सार्वजनिक गणोशोत्सव के तौर पर रखीं थी। इसके बाद से यहां पर गणपति पंडाल लगाने की शुरूआत हुई थी। 1924 के दौरान शहीद भगतसिंह भी बिल्डिंग 'पुरानी वास्तु' में एक दिन रहे थे। 

गणेश चतुर्थी 2018: यदि इस गणेश चतुर्थी में किया इन मंत्रों का जाप तो मिलेगा मनचाहा वरदान

इस पंडाल की खासियत यह है कि यहां पर हर साल गणेशोत्सव के दौरान कई सामाजिक कार्य से जुड़े मुद्दे देखने को मिलते है। इस साल दर्शकों में गीले और सूखे कचरे को अलग रखने को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। इससे पहले इस पंडाल में विश्वयुद्ध, चीन, पानशेत बांध दुर्घटना जैसे मुद्दे उठा चुके हैं,जिसके बारे में दर्शकों को जानकारी दी गई थीं। इस मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र आवटी ने मीडिया को बताया कि यहां पर लाखों लोग दर्शन करने आते हैं ऐसे में उन दर्शकों को यह संदेश दिया जाएगा कि गीले कचरे से खाद और नीले रंग के डिब्बे में सूखे कचरे से हर दिन की तमाम उपयोगी चीजें बनाई जा सकती है। इसका डेमो उन्हें दिया जाएंगा। 100 साल पूरे हो चुके इस पंडाल को लेकर एक थीम गीत भी तैयार किया गया है।

गणेश चतुर्थी 2018: बप्पा को लगाए केसर श्रीखंड का भोग


गौरतलब है कि इस बिल्डिंग के बारे में पुरानी वास्तु के लोग बहुत फक्र से यहां का जिक्र करते है। इस इमारत में 'गॉड आॅफ क्रिकेट' सचिन तेंडुलकर भी रह चुके हैं। इस बार 100 वर्ष पूरे होने पर वह भी गणेशोत्सव के दौरान यहां पर आएगे। 13 सितंबर को इस 100 साल पुराने पंडाल का लोकार्पण मुंबई मेट्रो रेल निगम की प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे करेंगी। इस मौके पर ​प्रसिद्ध संगीतकार पं. यशवंत देव भी उपस्थित रहेंगे। 

यह भी पढ़ें

उज्जैन : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

यह है पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि

गणेश चतुर्थी 2018 : इन खूबसूरत रंगोली को बनाकर बढ़ाए अपने घर की शोभा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -