फैजान अंसारी संग 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस किया निकाह! सामने आई तस्वीरें
फैजान अंसारी संग 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस किया निकाह! सामने आई तस्वीरें
Share:

'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने शादी कर ली है। गहना ने फैजान अंसारी को अपना लाइफ पार्टनर चुना है। उनकी निकाह सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने फैजान अंसारी से शादी करने के लिए सनातन धर्म से इस्लाम धर्म अपना लिया है। उनकी शादी की रस्में मुस्लिम तरीके से हुईं। फोटोज वायरल होने के पश्चात् गहना एक वर्ग के निशाने पर भी आ गई हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह 'लव जिहाद' का मामला है। अभी तक गहना एवं फैजान की तरफ से शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। 

शादी में गहना ने लाल रंग का लहंगा पहना है जबकि फैजान ब्लैक पठानी में हैं। शादी में चुनिंदा लोग ही पहुंचे थे। गहना एवं फैजान बहुत वक़्त से एक दूसरे को जानते थे। उनकी शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया। फैजान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर हैं। उन्हें हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो 'डेटबाजी' में देखा गया। फिलहाल गहना एवं फैजान की घोषणा की प्रतीक्षा है। 

गहना वशिष्ठ मॉडल-एक्ट्रेस हैं। वह बीते वर्ष उस समय ख़बरों में आई थीं जब पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई अपराध शाखा ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। गहना पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगा। इस मामले में उन्हें भी अपराधी बनाया गया। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के पश्चात् गहना निरंतर उनका बचाव करती नजर आई। उन्होंने कहा था कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी गलत है। रिपोर्ट के अनुसार, गहना ने राज कुंद्रा के एप द्वारा प्रोड्यूस की गई 3 फिल्मों में काम किया था। गहना का कहना था कि फिल्म में एरॉटिक कंटेट था ना कि वह पोर्नोग्राफी फिल्म थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -