ISRO को मिला गांधी शांति पुरस्कार, PM ने दी बधाई
ISRO को मिला गांधी शांति पुरस्कार, PM ने दी बधाई
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को शुभकामनाऐं दी गई हें। दरअसल इसरो को गांधी शांति पुरस्कार दिया गया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वैज्ञानिकों की नई पीढ़ी तैयार करने में कड़ी मेहनत करेगा। दूसरी ओर महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त करने से वैज्ञानिक बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है।

इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर कहा कि गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने पर इसरो को बधाई। यह पुरस्कार वैज्ञानिकों को नई दिशा देगा। यह सम्मान वैज्ञानिकों की कई पीढि़यों की कड़ी मेहनत के प्रति सही सम्मान है। इसरो को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के उपयोग के लिए भारत में बदलाव के कारण यह सम्मान प्रदान किया गया।

महामहिम राष्ट्रपति के हाथों इसरो के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने सम्मान ग्रहण किया। इस सम्मान में इसरो को 1 करोड़ रूपए नकद, एक पट्टिका एक प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने वैज्ञानिक किरण कुमार को पुरस्कार प्रदान करने के साथ अपने उद्बोधन में कहा कि इसरो ने शुरूआत में संसाधनों की कमी, सीमित तकनीकी श्रमबल, भौतिक बुनियादी ढांचे की चुनौतियों का सामना किया मगर इसरो ने अन्वेषी कार्य किए। आम लोगों की सेवा के लिए अंतरिक्ष में शानदार पहल की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -