धिक्कार दिवस के तौर पर मनाई महात्मा गांधी की जयंती
धिक्कार दिवस के तौर पर मनाई महात्मा गांधी की जयंती
Share:

मेरठ : महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा नाथूराम गोडसे का पूजन किया गया। दरअसल कार्यकर्ताओं ने गोडसे की मूर्ति का अनावरण कर उसका पूजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा किए जाने वाले सर्जिकल स्ट्राईक आॅपरेशन की सराहना की। इस दौरान सैनिकों के सम्मान में हवन किया गया।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा 2 अक्टूबर गांधी जयंती को धिक्कार दिवस के तौर पर मनाती है इस दिन इस संगठन के कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे को याद कर उनका पूजन करते हैं। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने 23 दिसंबर 2014 को ही मूर्ति स्थापना के प्रयास किए थे। जय हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक द्वारा कहा गया कि महात्मा गांधी की नीतियों से देश का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इस दिन को धिक्कार दिवस के तौर पर मनाऐंगे। इतना ही नहीं उन्होंने इस दिन नाथूराम गोडसे का पूजन करने की बात भी कही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि गोडसेवाद अपनाया तो अपमान नहीं होगा। युद्ध को फूल और चरखा से नहीं जीता जा सकता उसे कड़ी नीति से ही जीता जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -