महात्मा गाँधी के जीवन और विचारों को दिखाती हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में
महात्मा गाँधी के जीवन और विचारों को दिखाती हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में
Share:

आज महात्मा गांधी जयंती है। आप सभी जानते ही होंगे कि महात्मा गांधी ने ना सिर्फ देश को आजादी दिलाने में मदद की थी बल्कि पूरी दुनिया को अहिंसा की राह पर चलना सिखाया है। महात्मा गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 2 अक्टूबर को हुआ था और आज के दिन हर कोई उन्हें याद करता था। महात्मा गांधी के जीवन से जुडी कई कहानियाँ है वहीं उनके जीवन से जुड़े कई अनसुने किस्से हैं। जिस पर कई बॉलीवुड मेकर्स ने फिल्में बनाई हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं महात्मा गांधी के ऊपर बनी फिल्मों के बारे में।

गांधी माई फादर- डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान ने गांधी जी के जीवन पर एक फिल्म बनाई थी। जी दरअसल उन्होंने गांधी जी और उनके बेटे हरीलाल गांधी के रिश्ते पर एक फिल्म बनाई थी। आप सभी ने इस फिल्म में दर्शन जरीवाला को महात्मा गांधी के किरदार में देखा होगा। वहीं अक्षय खन्ना ने उनके बेटे हीरालाल का किरदार निभाया था।

गांधी- साल 1982 में फिल्ममेकर रिचर्ड एटनबरो ने गांधी जी के जीवन पर एक फिल्म गांधी बनाई थी। इस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। फिल्म में हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले गांधी जी के किरदार में नजर आए थे।

लगे रहो मुन्ना भाई- गांधी जी की विचारधारा पर बनी फिल्म रही, लगे रहो मुन्ना भाई है। इस फिल्म ने गांधी जी के विचारों को बताया और इसी फिल्म को गांधीगिरी कहा गया था।

द मेकिंग ऑफ महात्मा- फिल्ममेकर श्याम बेनिवाल ने महात्मा गांधी के उन दिनों को बड़े पर्दे पर दिखाया था जब वह बैरिस्टर की साउथ अफ्रीका में प्रैक्टिस कर रहे थे। फिल्म में वह दिखाया गया है जब बापू आजादी के लिए भारत नहीं आए थे।

हे राम- डायरेक्टर कमल हासन ने गांधी जी की हत्या और देश के बंटवारे के बाद हुए दंगों को इस फिल्म में दिखाया। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ अतुल कुलकर्णी, रानी मुखर्जी, गिरीश कर्नाड और शाहरुख खान मुख्य रूप से नजर आए थे।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लिया ये संकल्प

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

महिलाओं के साथ निर्वस्त्र होकर सोते थे 'महात्मा' गांधी, कहते थे- 'ब्रह्मचर्य का प्रयोग है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -