'गांधी परिवार को अपने लिए दो विधान चाहिए', प्रियंका के सियासी हमलों पर BJP का पलटवार
'गांधी परिवार को अपने लिए दो विधान चाहिए', प्रियंका के सियासी हमलों पर BJP का पलटवार
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस आज देशभर में राहुल गांधी की सांसदी जाने के पश्चात् संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इस के चलते प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर खूब हमला बोला। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसका पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार स्वयं को कानून से ऊपर समझता है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गांधी परिवार को अपने लिए दो विधान चाहिए। कांग्रेस ये सत्याग्रह अदालत के फैसले के विरोध में कर रही है। सत्याग्रह के नाम पर दुराग्रह है। राहुल ने भारत के खिलाफ बयान दिया था। उनकी सांसदी कानून के अनुसार गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी।।। आप वीर सावरकर हो भी नहीं सकते, क्योंकि वीर सावरकर न वर्ष के 6 महीने विदेशों में छुटियां मनाने जाते थे न ही अपने देश के खिलाफ विदेशियों से सहायता मांगते थे। उन्होंने ब्रिटेन में जाकर मां भारती को गुलामी की जंजीर से मुक्त कराने का शंखनाद किया था। आप वीर सावरकर पर नहीं अपनी दादी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं। वीर सावरकर के सम्मान में इंदिरा गांधी का लिखा वह पत्र पढ़िए, वहां आपको आपके कुतर्क का जबाब मिल जाएगा। सावरकर से स्वयं की तुलना मत कीजिए।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाषा मर्यादा में नही एवं मर्यादा पुरुषोत्तम से तुलना करते हैं। गांधी परिवार क्या अपने आप को रघुकुल और पांडव कुल के बराबर समझता है? यह हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अपमान है। देश की सबसे प्रिविलेज्ड फैमिली होने का अहंकार आप लोगों से छूटता नहीं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने राहुल गांधी की तुलना प्रभु श्री राम से की। साथ ही नेहरू-गांधी परिवार को राजा दशरथ के समान बता दिया। ये करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर गहरा प्रहार है। ये कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। कल कांग्रेस के बड़े नेता ने नेहरू गांधी परिवार के लिए अलग क़ानून की मांग की थी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि गांधी परिवार स्वयं को कानून से ऊपर समझता है। गांधी परिवार को लगता है कि देश के लिए IPC अलग है तथा उनके लिए अलग है। तेजस्वी बाहर दहाड़ते हैं एवं CBI के सामने म्याऊं म्याऊं करने लगते हैं।

'गले तक भ्रष्टाचार में डूबे लोग कर रहे सत्याग्रह की बात..', कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी

रोज़े पर हिन्दू दुकानदारों ने बना ली बिरयानी, तो पुलिस ने पीटा, जबरन खिलाई गीता की कसम

सपा के पूर्व सांसद अतीक अहमद को ला रही यूपी पुलिस की गाड़ी पलटेगी ? अखिलेश यादव ने जताई अशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -