भारतीय लड़ाकू विमान ने चीन सीमा के निकट भरी उड़ान
भारतीय लड़ाकू विमान ने चीन सीमा के निकट भरी उड़ान
Share:

गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने लिपुलेख में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भारतीय वायु देना के जेट फाइटर ने शनिवार सुबह सीमा के पास उड़ान भरी। सीमा पर तनाव को देखते हुए छुट्टी पर घर आए जवानों व अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं हैं।भारत-चीन सीमा के लिपुलेख में तैनात भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों को वायुसेना की मदद मिलनी शुरू हो गई है। 15 और 16 जून को लद्दाख के गलवां घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद से सीमा पर तनाव बढ़ गया है। 20 दिन पूर्व चीनी सुरक्षा बलों ने लिपुलेख में बनी भारतीय टिन शेड को हटाने की चेतावनी लिखा बैनर लहराने के बाद से ही आईटीबीपी और भारतीय सेना ने नाभीढ़ाग से लिपुलेख तक गश्त तेज कर दी है।

शनिवार को  लिपुलेख सीमा के पास भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट उड़े। शनिवार सुबह 8.55 से 9.15 तक चीन सीमा पर भारतीय फाइटर जेट नजर आए। इसके अलावा, सीमा पर तनाव को देखते हुए छुट्टी पर घर पहुंचे भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं हैं। सभी को जल्दी से जल्द अपने अपने बटालियनों में उपस्थिति देने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी होने के बाद एसएसबी ने चप्पे-चप्पे पर अपने जवानों की तैनाती कर दी है।बढ़ते तनाव को देखते हुए नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पर पेट्रोलिंग तेज करने के साथ ही सीमा पार की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की अलबत्ता टनकपुर और बनबसा से लगी सीमा पर दोनों ओर हालात सामान्य बताए गए हैं।एसएसबी बीओपी के कमांडर एसआई मग सिंह ने बताया कि उच्च स्तर से सीमा पर अलर्ट रहने और हर गतिविधि पर निगरानी के आदेश मिले हैं। इसके बाद सीमा में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सीमा पार की गतिविधियों पर भी नजर है। पुलिस प्रशासन समेत खुफिया तंत्र को भी सतर्क किया गया है। सीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि कोरोना के कारण फिलहाल नेपाल सीमा सील है।फंसे प्रवासियों की स्वदेश वापसी के लिए सिर्फ सुबह छह से 10 बजे तक ही बनबसा सीमा खोली जा रही है। इस दौरान सघन पूछताछ के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। सीओ ने बताया कि पुलिस को एसएसबी के संपर्क में रहकर सीमा पर नजर रखने को कहा गया है। अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

हौंडा की इन कारों पर मिल रहा 1 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

जम्मू कश्मीर में सेना का जबरदस्त एक्शन, दो मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

श्रीनगर एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -