यूएन वूमेन इंडिया होस्ट करेगी
यूएन वूमेन इंडिया होस्ट करेगी "थप्पड़" की एक विशेष स्क्रीनिंग
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्माता अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी "थप्पड़" इन दिनों प्रशंसा के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके साथ ही आलोचकों से लेकर दर्शक और इंडस्ट्री तक, सभी इस महत्वपूर्ण विषय की प्रशंसा कर रहे है। वहीं अब इस सूची में संयुक्त राष्ट्र महिला भारत का भी नाम मौजूद हो गया है| जिससे अपने राजदूतों के साथ-साथ प्रतिनिधियों के लिए "थप्पड़" की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए तैयार हैं| वहीं अभूतपूर्व प्रतिक्रिया और फिल्म को मिल रही प्रशंसा को देखते हुए, यूएन वूमन इंडिया ने इस एसोसिएशन के लिए निर्माताओं से संपर्क साधा है जिस विषय पर स्टोरीलाइन को संबोधित किया गया है।

इसके साथ ही इस संगठन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा सकता है । इसके साथ ही मुल्क और अर्टिकल 15 के बाद, थप्पड़ अनुभव सिन्हा की एक अन्य हैट्रिक फ़िल्म बन गयी है, जिसे आलोचकों की प्रशंसा के साथ-साथ दर्शकों से सराहना भी मिली है।इसके साथ ही  एक ऐसी कहानी सामने रखते हुए,जिसे अभी तक पेश नहीं किया गया है, अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अवश्य देखनी चाहिए।

वहीं फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और आलोचकों से लेकर सरकार तक सभी से प्रशंसा प्राप्त कर रही है, नजीतन फ़िल्म को मध्य प्रदेश और दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है और इंडस्ट्री के साथियों ने इसे वर्ष 2020 की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म के रूप में प्रतिष्ठित किया है। इसके अलावा अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" देशभर में सभी का दिल जीत रही है।  

टाइगर और श्रद्धा की 'बागी 3' का पहले दिन हो सकता है इतना कलेक्शन

देखिये संजय मिश्रा की फिल्म कामयाब का रिव्यू

इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही करीना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -