टीवी पर शुरू होगा एक और रामायण, जानिये पूरी बात
टीवी पर शुरू होगा एक और रामायण, जानिये पूरी बात
Share:

भगवान राम के जन्म दिवस रामनवमी के दिन से एंड टीवी पर भी ‘रामायण’ शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही गगन मलिक, नेहा सरगम, शिखा स्वरूप, रूहा गुजराती, सचिन त्यागी, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे मशहूर कलाकारों वाली इस रामायण का प्रसारण जी टीवी पर आठ साल पहले ह चुका है। परन्तु , रामानंद सागर की रामायण को दूरदर्शन पर मिल रही लोकप्रियता को देखते हुए एंड टीवी ने भी अपनी रामायण को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है।
 
आपकी जानकारी के मुताबिक दूरदर्शन वाली रामायण को बनाने वाली कंपनी सागर आर्ट्स ने ही नए कलाकारों को लेकर जी टीवी के लिए ये रामायण बनाई थी। इस रामायण की शूटिंग बिल्कुल आधुनिक उपकरणों के साथ और बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स तकनीक के सहारे की गई थी। इसके साथ ही जहां दूरदर्शन वाली रामायण की कमान रामानंद सागर ने संभाली थी वहीं जी टीवी वाली रामायण उनके बेटे मोती सागर की देखरेख में बनी।

इसके साथ ही गुरुवार 2 अप्रैल से सुबह 8 बजे से एंडटीवी पर प्रसारित होने जा रही इस रामायण में राम का किरदार गगन मलिक ने, सीता का किरदार नेहा सरगम ने, लक्ष्मण का किरदार नील भट्ट ने और हनुमान का किरदार मल्हार पांड्या ने किया है। वहीं इस धारावाहिक में तमाम ऐसे चेहरे भी नजर आएंगे जो इन दिनों टीवी के बड़े सितारे हैं परन्तु इस धारावाहिक के निर्माण के दौरान अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस धारावाहिक में काम किया है।

इस कारण से बदला गया था आज रामायण का समय

पारस के वीडियो पर माहिरा ने किया कमेंट तो फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

सारा दिन अपनी बेटी के साथ खेलते रहते है कपिल शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -