मज़ेदार चुटकुले
मज़ेदार चुटकुले
Share:

1- दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा...!

मां दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं...?

मां - बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं...!

 

2- देश की सबसे बड़ी अंधश्रद्धा...

शादी कर दो,

लड़का सुधर जाएगा...!

 

3- महिला - बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है...

कोई उपाय बताओ..!!!

बाबा - बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसएप का उपवास रखो,

पहले जैसा प्रेम आ जाएगा...!!

 

4- सोहन समोसे को खोलकर

अंदर का मसाला ही खा रहा था.

संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा...?

सोहन- अरे मैं बीमार हूं ना...

 

5- मास्टर जी - गजल और भाषण में क्या अंतर होता है...?

छात्र - पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है

और बीवी का हर शब्द भाषण...!!!

 

6- रोहित की मां की तबीयत खराब हुई,

वह उन्हें लेकर अस्पताल गया...

डॉक्टर ने कहा - दो टेस्ट होंगे!

रोहित वहीं जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा -

हे भगवान अब क्या होगा!! 

मेरी मां तो अनपढ़ है.

 

7- लड़की - मुझे अमीर लड़के बहुत पसंद हैं।

लड़का - अच्छा...

लड़की - हां...

लड़का - अच्छा तो फिर बाद में बात करता हूं,

थोड़ा हेलीकॉप्टर अंदर कर दूं, बाहर गली में खड़ा है...!!!

 

8- चिंटू अपनी बीवी के ब्यूटी पार्लर गया था,

लेकिन वहां जो लिखा था, उसे पढ़कर गिरते-गिरते बचा...

वहां लिखा था...

यहां भगवान की रचना के साथ छेड़छाड़ की जाती है!!!

 

9- लड़के वाले लड़की देखने आए

लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?

लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी

लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?

लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू... 

 

10- बेटा-पापा आप इंजीनियर कैसे बने?

पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए...

बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने...

दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल

 

आंखों में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं Omicron का संकेत

 

ठंड में इस वजह से छह गुना बढ़ जाता है दिल का दौरा पड़ने का जोखिम

 

अजब गजब! जब एक स्टैच्यू को इंसान समझकर खेलने लगा कुत्ता, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ

 

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -