पतले होंठों को दिखाना है मोटा और आकर्षक तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो
पतले होंठों को दिखाना है मोटा और आकर्षक तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो
Share:

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में सभी मेहनत करते हैं। जितना आपको सुंदर दिखाने में आंखें योगदान देती हैं उतना ही आपके होंठ भी देते हैं। जी दरअसल आकर्षक और सुंदर होंठ खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आपने देखा होगा मोटे और भरे हुए होंठ से सही लुक मिल जाता हैं हालाँकि परेशानी आती हैं पतले होंठ होने पर। जी दरअसल कई महिलाएं मोटे होंठ की चाहत में सर्जरी करवाना पसंद करती है, हालाँकि आप मेकअप की मदद से भी इस चाहत को पूरा कर सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे ?

 
होठों की अच्छी तरह देखभाल करें- अपने होंठों को सुंदर दिखाने के लिए, सबसे पहले आपको अपने होंठों की उचित देखभाल करने की आवश्यकता है। क्योंकि अगर होंठ झुर्रियों वाले या सूखे हैं, तो वे मेकअप के साथ भी अच्छे नहीं दिखेंगे। आप इसके लिए इसे लिप बाम और लिप प्राइमर के साथ नियमित रूप से हाइड्रेट रखें। चीनी और शहद का स्क्रबर इस्तेमाल करें। जी दरअसल ये आपके होंठों पर काले घेरे को कम करने में मदद कर सकता है। इसी के साथ आप अपने दांतों को ब्रश करते समय अपने होंठों को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग कर सकते हैं।

 
होंठो पर आउटलाइन करें- अगर आप लिप लाइनर का उपयोग करती हैं, तो उसकी मदद से भी आप फुलर लिप्स पा सकती हैं। जी हाँ और इसके लिए न्यूड या पिंकिश न्यूड शेड चुनें और इसे अपने होठों की आउटलाइन पर लगाकर ब्लेंड करें। इससे फुलर लिप्स का भ्रम पैदा होगा, जिससे आपके होंठ बड़े और भरे हुए दिखेंगे।

 
हाइलाइटिंग करना न भूलें- होठों को हाइलाइट करना उतना ही जरूरी है, जितना कि आपके गालों को उभारना। जी हाँ और ऊपरी लिप्स की आउटलाइन और क्यूपिड बो पर हाइलाइटर की मदद से हल्का उभार दें, जिससे होंठ बड़े और भरे हुए दिखें। वहीँ इसके बाद आप चाहें तो होंठो की लाइनिंग कर सकती हैं या फिर ऐसे भी छोड़ सकती हैं।

 
लिपलाइनर से दें आकार- मुख्य काम होता हैं होंठो को आकार देने का। इसके लिए हल्के रंग का लिपलाइनर लें और उससे होंठो का आकार बनाएं। आकार ऐसा बनाएं जिससे वे मोटे और बड़े लगें। हालाँकि होंठो का यह आकार चेहरे के हिसाब से होना चाहिए।

 
इस तरह लगाएं होंठो पर कंसीलर - दाग-धब्बों को छुपाने के लिए लड़कियां जिस कंसीलर का प्रयोग करती हैं, वही कंसीलर होंठो को भरा दिखाने में भी मदद कर सकता है। जी हाँ और इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले कंसीलर को ऊपर की तरफ होठों के बीच में लगाएं और फिर इसे बाहरी किनारों की ओर रब करें। क्योंकि यह आपके होंठों को भरा हुआ दिखाने में मदद करता है।

आपके बालों को चमकदार बना देंगे ये Homemade Hair Rinse

उंगलियों की स्किन फटने से हैं परेशान तो अपनाए ये सबसे आसान घरेलू नुस्खे

चाहिए रवीना जैसी ग्लोइंग स्किन तो जानिए उनका सीक्रेट डाइट प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -