महीने के आखिरी दिन कितना महंगा और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहाँ देखिये कीमत
महीने के आखिरी दिन कितना महंगा और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहाँ देखिये कीमत
Share:

नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें जारी हो चुकीं हैं। तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई घटाई या बढ़ाई नहीं की है। जी हाँ, इसका मतलब यह है कि महीने के आखिरी दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। आपको बता दें कि यह लगातार 7वां दिन है जब ईंधन की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

जी दरअसल बीते एक हफ्ते से पेट्रोल और डीजल के दाम के स्थिर ही रहे हैं और इस वजह से दिल्ली में पेट्रोल का भाव 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 88.92 रुपये प्रति लीटर है। वहीँ प्रत्येक राज्य में स्थानीय करों में भिन्नता के कारण उनकी खुदरा दरें यानी उस राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग दिखाई दे रही हैं। इस समय मुंबई में पेट्रोल का भाव 107.52 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 99.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीँ इन दोनों के अलावा कोलकाता में पेट्रोल 101.82 रुपये प्रति लीटर है।

आप जानते ही होंगे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन अपडेट होती है और अगर आप भी इसे हर दिन जानना चाहते हैं तो केवल एक SMS के जरिए जान सकते हैं। आप एक SMS से रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। जी दरअसल इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपके यहाँ के पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं, और उनमे कितना बदलाव हुआ है।

आज है भाद्रपद कृष्ण नवमी, जानिए आज का पंचांग

Tokyo Paralympics: भारत को एक और गोल्ड, सुमित अंतिल ने भालाफेंक में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मंडियों में लूट।। 34 किलो सेब खरीद रहे आढ़ती, 20 किलो के ही पैसे चुका रहे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -