ब्लैक मनी : एफटीए ने 2 भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए
ब्लैक मनी : एफटीए ने 2 भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए
Share:

ब्लैक मनी : एफटीए ने 2 भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए ब्लैक मनी को लेकर चल रही जांच के चलते स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों में खाता रखने वाले दो भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं। एफटीए ने केवल उन्ही लोगों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिनके खिलाफ उनके देश में कार्यवाही चल रही है। स्विट्जरलैंड में बैंक खाते रखने वाली दोनों भारतीय महिलाएं है। इनका नाम स्नेहलता और संगीता साहनी हैं। दोनों महिलाओ की जन्मतिथि के अलावा उनके बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं बताई गई है।

इन दो भारतीयों के अलावा अमेरिकी, इस्राइली समेत कई अन्य विदेशी नागरिकों के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं। उनके बारे में भी इतनी ही जानकारी ही बताई गई है। स्विस फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफटीए) ने नाम सार्वजनिक करते हुए दोनों भर्ती महिलाओ से कहा है कि अगर वह नहीं चाहती हैं कि उनके नाम भारतीय अधिकारियों को बताये जाएं, तो वे 30 दिन के अंदर स्विस कोर्ट में अपनी अपील दर्ज करा सकती हैं। इस प्रकार के कम-से-कम 40 अंतिम नोटिस इस महीने अब तक स्विस फेडरल राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं। अभी कुछ और नाम सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

इन नोटिसों के अनुसार संबद्ध व्यक्ति तीस दिन में फेडरल एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट में अपील कर सकता। उसे अपने पक्ष में साक्ष्य भी पेश करने होंगे। इन नोटिस के जरिए स्विस एफटीए संबद्ध व्यक्तियों को कानूनी उपाय का अवसर भी देना चाहता है। इन लोगों के बारे में विदेश सरकारें जानकारी देने का आग्रह कर रही थीं। एक साप्ताहिक अखबार के अनुसार इस तरह के नोटिसों में शामिल नामों में कुछ जानी पहचानी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। गौरतलब है कि स्विस बैंकों में कई भारतीयों के खाते होने और उनमें हजारों करोड़ रुपये का काला धन जमा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत सरकार स्विस बैंक अधिकारियों से उनके नाम को सार्वजनिक करने के लिए लंबे समय से अनुरोध करती रही है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -