करना है वजन कम तो 5 फलों का करें सेवन
करना है वजन कम तो 5 फलों का करें सेवन
Share:

आज के समय में कई लोग अपने वजन को लेकर चिंतित रहते हैं। ऐसे में लोग पतले होने के लिए ना जाएं कौन-कौन से जतन करते हैं, हालाँकि कई बार असर नहीं होता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे फलों के बारे में जो आप खाएंगे तो आपका वजन चुटकियों में कम हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं उन फलों के बारे में।

सेब- कहा जाता है हर दिन एक सेब खाने से आपको जल्दी-जल्दी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी दरअसल सेब में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है और फाइबर काफी अधिक होता है। अब तक कई स्टडी में भी पता चला है कि सेब वजन कम करने में फायदेमंद होता है। 

तरबूज- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो गर्मियों में तरबूज खाना चाहिए। जी दरअसल तरबूज, खरबूजा जैसे फलों में पानी अधिक होता है, और कैलोरी काफी कम। यह वजन कम करने में मदद करते हैं और इन फलों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसी के साथ वजन कम करने के लिए आप तरबूज, खरबूजे से स्मूदी, सलाद, जूस आदि बनाकर पी सकते हैं।

पपीता- पपीता भी एक ऐसा हेल्दी फल है, जो फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में यह पेट के लिए सबसे फायदेमंद फल माना जाता है। केवल यही नहीं बल्कि पपीता खाने से वजन भी कम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और हर दिन पपीता खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

बेरीज- बेरीज में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। जी दरअसल बेरीज में ना के बराबर कैलोरी और कई अन्य न्यूट्रिएंट्स का खजाना होता है। ऐसे में एक कप स्ट्रॉबेरी में सिर्फ 50 कैलोरी होती है, और इसी के साथ ही यह डायटरी फाइबर, विटामिन सी, मैंग्नीज भी प्रदान करता है।

संतरा- दूसरे खट्टे फलों की तुलना में संतरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। जी हाँ और इसमें विटामिन सी, फाइबर अधिक होता है, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से पेट देर तक भरे होने का अहसास होता है। अगर आप संतरे का जूस पीते हैं, तो जूस ना पीकर सीधा संतरे का सेवन करें।

बढ़ाना चाहते हैं बच्चे का वजन तो खिलाये यह चीजें

पीरियड्स के दौरान हो रही है खुजली तो जानिए कारण और बचाव के तरीके

क्या सच में लीवर को खराब कर रहा गिलोय, जानिए क्या कहा आयुष मंत्रालय ने?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -