मुसलमानों ने हनुमान मंदिर पर फेंके पत्थर, नूपुर के बयान पर रांची में मचा बवाल
मुसलमानों ने हनुमान मंदिर पर फेंके पत्थर, नूपुर के बयान पर रांची में मचा बवाल
Share:

रांची: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा। शुक्रवार को जुमा की नमाज के पश्चात् देश के कई शहरों में नूपुर शर्मा के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन हुआ। इस के चलते भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत भी करनी पड़ी। 

दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर कोलकाता तथा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। हावड़ा में भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। तत्पश्चात, पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। 

वही नूपुर शर्मा के बयान पर आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को रांची के मेन रोड पर हिंसक प्रदर्शन किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई गोलीबारी करनी पड़ी। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ की तरफ से पत्थर चलाए गए। पत्थरबाजी में पुलिस के कई सैनिकों को चोट लगी। तत्पश्चात, भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हवाई गोलीबारी की। उसके बाद ही भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका। इससे पहले मुस्लिम धर्म के लोग नूपुर शर्मा के बयान का विरोध करने राजधानी की सड़कों पर उतरे थे। उन व्यक्तियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं तथा अन्य दुकानदारों से भी दुकानें बंद करने को बोलने लगे। डोरंडा क्षेत्र में भी उन्होंने दुकानों को बंद कराया। वही यहाँ पर हिंसक भीड़ ने पथराव किया, जिसमें SSP एसके झा सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। महावीर मंदिर पर पत्थर चलाए। जान बचाने के लिए लोग मंदिर में छिप गए। भीड़ ने विधायक अमित यादव के गाड़ी के कांच को फोड़ दिया।

1000 साल तक संस्कृति, भाषा और धर्म के लिए लड़ा भारत, लेकिन छिपा दिया गया इतिहास- अमित शाह

अब छत्तीसगढ़ में हुई अनोखी शादी! एक प्रेमी-दो प्रेमिका, एक मंडप में ही दोनों के साथ लिए 7 फेरे

'नूपुर शर्मा का गला काटने की धमकी..', मौलाना के जहरीले भाषण के बाद जम्मू कश्मीर में पथराव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -