जब स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान को कह दिया था 'फेलिंग स्टेट', हुआ था ये हाल
जब स्वरा भास्कर ने पाकिस्तान को कह दिया था 'फेलिंग स्टेट', हुआ था ये हाल
Share:

बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज अपना जन्मदिन मना रही है वही अभिनेत्री इंडस्ट्री की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बहुत बेबाक स्टाइल में अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। स्वरा एक कमाल की अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक वोकल पर्सनैलिटी भी हैं जो सियासत से लेकर सोसाइटी की उठापटक तक हर बारे में मुखर होकर कहने के लिए जानी जाती हैं। यही कारण है कि अभिनेत्री न केवल अपने काम के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं बल्कि कई बार वह अन्य वजहों के चलते भी विवादों में बनी रहती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं वो कारण जिनके चलते आप स्वरा को इंडस्ट्री की वास्तविक कॉन्ट्रवर्सी क्वीन मान सकते हैं।

मास्टरबेशन सीन:- स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान स्टारर मूवी वीरे दी वेडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक मास्टरबेशन सीन दिया था, जिसके चलते स्वरा की खूब निंदा हुई। अभिनेत्री द्वारा दिए गए इस सीन को भारतीय संस्कृति तथा समाज को बिगाड़ने का प्रयास बताया गया तथा भिनेत्री कई सप्ताहों तक इसके लिए ट्रोल होती रहीं।

MSG विवाद:- वही स्वरा ने अपनी मां इरा भास्कर (जो कि CBFC की मेंबर थीं) तथा वर्तमान चेयरपर्सन लीला सैमसन को समर्थन किया था। इरा एवं लीला दोनों ने गॉडमैन राम रहीम सिंह जी इंसान की फिल्म "MSG: मैसेंजर ऑफ गॉड" को अनुमति दिए जाने पर इस्तीफा दे दिया था तथा आरोप लगाया था कि सरकारी अफसर उन पर फिल्म को क्लीन चिट देने के लिए जोर डाल रहे थे। इसके पश्चात् राम रहीम के बहुत से अनुयायी ट्विटर पर स्वरा को ट्रोल करने लगे।

पाकिस्तान पर बयान:- अपनी मूवी वीरे की वेडिंग के प्रमोशन के चलते स्वरा भास्कर ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की भरसक निंदा की थी तथा इसे एक 'फेलिंग स्टेट' कहा था। हालांकि जब वर्ष 2015 का उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर आया तो वह अपने ही बयान को काटती नजर आई। क्योंकि एक पाकिस्तानी शो में वह इस भारत की खूब प्रशंसा करती नजर आ रही थीं तथा पाकिस्तान को विश्व का सबसे खूfबसूरत देश बता रही थीं। दोनों क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

स्विमसूट पहने बड़ी ही गॉर्जियस नजर आईं जाह्नवी कपूर

इस मूवी के बाद से जाया ने फिल्म इंडस्ट्री से मोड़ लिया था मुँह

शिल्पा के पति राज कुंद्रा बने जोकर, कहा- "सब मुझ पर हंसते हैं क्योंकि मैं अलग हूं..."

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -